40.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

राजस्थान के राजसमंद में भग्गा सिंह चाय वाला टी स्टॉल प्लास्टिक कचरे के बदले लोगों को देते हैं चाय और नाश्ता

चाय के दीवाने तो आप होंगे ही… लेकिन क्या कहना अगर यही चाय मुफ्त में मिल जाए ?

अरे हम लंगर और भोज या रिश्तेदारों के घर की चाय की बात नहीं कर रहे.. हम बात रहे हैं, भग्गासिंह के चाय की दुकान के बारे में। राजस्थान के राजसमंद जिले में कुंभलगढ़ के रहने वाले एक चाय वाले ने कुंभलगढ़ क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। कुंभलगढ़ के केलवाड़ा बस स्टैंड पर चाय का ठेला लगाने वाले भग्गासिंह लोगों को प्लास्टिक कचरे के बदले में फ्री में चाय और नाश्ता देते हैं।

ये भी पढ़े एक ऑटो चलाने वाले का बेटा बना करोड़पति- कभी 500 रुपए से शुरु किया था क्रिकेट खेलना।

इन्होंने अपने चाय स्टाल पर लिखा है, “प्लास्टिक कचरा हमें दीजीये, बदले में चाय पीजिये।” जिसका उद्देश्य अपने क्षेत्र को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करना है।

उनकी इस सोच ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। यहां लोग अपने घर का जमा हुआ प्लास्टिक कचरा उनके पास लाते हैं और उसके बदले में भग्गा सिंह लोगों को चाय पिलाते हैं। अपनी इस छोटी सी पहल के माध्यम से, भग्गासिंह राज्य को प्लास्टिक मुक्त बनाने में एक बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं।

Advertisement

केवल अपने राज्य को प्लास्टिक फ्री बनाने में ही सभी लोगों को जागरुक नहीं कर रहे! बल्कि इनका यह भी कहना है, कि जिन लोगों के घर में शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है, या किसी ने बाहर शौच किया है, यह उनको भी चाय नहीं देते हैं। इनकी इस पहल के लिए हम इनको सलाम करते हैं। साथ ही सभी लोगों से यह आग्रह करते हैं, कि अपने देश को प्लास्टिक फ्री बनाने में पूरा योगदान दें।

ये भी पढ़े इस एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ चुका है Sheezan Khan का नाम, शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड की तलाश भी है जारी

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles