23.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

इस एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ चुका है Sheezan Khan का नाम, शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड की तलाश भी है जारी

कल तक हम टीवी पर जिसकी प्यारी सी मुस्कान देखते थे, आज वो मुस्कान हमारे बीच नहीं रही। अपनी प्यारी सी मुस्कान और अपने किरदार से सबके दिलों में जगह बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की सुसाइड की खबर ने हर किसी को अंदर तक तोड़कर रख दिया है।

सबके मन में एक सवाल आ रहा होगा, कि आखिर ऐसी क्या वजह हो गई की चुलबुले अंदाज़ वाली तुनिषा शर्मा ने महज 21 साल की उम्र में इतना बड़ा कदम उठा लिया। इनकी सुसाइड मिस्ट्री को लेकर कई तरह के आसार लगाए जा रहे हैं। कोई इसे लव जिहाद से जोड़ रहा है, तो कोई प्रेगनेंसी की अफवाह फैला रहा है। कई लोगों का तो यह भी कहना है कि शीजान खान ने तुनिषा शर्मा को आत्‍महत्‍या के लिए उकसाया है। अब सच क्या है, इस बारे में तो जांच के बाद ही पता चलेगा।

tunisha sharma and sheezan khan

ये भी पढ़े साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने निधन के तीसरे दिन अपने दिवंगत पिता की प्रार्थना की

आखिर ये शीजान  का तुनिषा के साथ रिश्ता क्या है ?

28 साल के शीजान, तुनिषा को डेट कर रहे थे। लेकिन कुछ आपसी मतभेदों की वजह से हाल ही में दोनों अलग हो गए। शीजान के एक्टिंग के सफर की शुरुआत 2013 में जोधा-अकबर शो से हुई थी। उन्होंने एक के बाद एक कई हिट शो में काम किया है। साल 2016 में उन्होंने ‘सिलसिला प्यार का’ शो में काम किया था। फिर 2017 में वो ‘चंद्र नंदिनी’ सीरियल में नजर आए। लेकिन उनकी तुनिशा से पहली मुलाकात एम खान आलीबाबा शो में हुई थी। जिसमें दोनों साथ काम कर रहे थे। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगी, और फिर वो मुलाकात प्यार में तबदील हो गई। दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, दोनों स्टार्स बढ़िया बॉन्ड शेयर करते थे। बता दें कि शीजान का तुनिषा से पहले मृणाल सिंह से भी नाम जुड़ा था।

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड के बाद उनके को-स्टार शीजान खान को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। एक्ट्रेस के परिवार वालों का आरोप है कि तुनिषा को शीजान बहुत परेशान कर रहा था, जिसके कारण उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया।

Advertisement

तुनीष की मां का यह भी कहना है कि शीजान का पहले से किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप में थे। इसके बावजूद उसने तुनीष से नजदीकियां बढ़ाईं। पुलिस इनकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड की तलाश में लगी हुई है। वहीं जब पुलिस ने शीजान से उनके ब्रेकअप के बारे में पुछा, तो उन्होंने जवाब में कहा कि, दिल्ली में हुए श्रद्धा और आफताब केस के बाद उनके अंदर भी डर बैठ गया था। इसलिए उन्होंने समय रहते उम्र और धर्म का हवाला देकर ब्रेकअप कर लिया। पुलिस उनके फोन के जरिए अपनी जांच-पड़ताल करने में लगी हुई है।

ये भी पढ़े साउथ के दिग्गज अभिनेता कैकला सत्यनारायण का 87 वर्ष की आयु में निधन।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles