31.7 C
Delhi
बुधवार, मई 1, 2024
Recommended By- BEdigitech

ऋषिकेश में घूमने की ये 20 बेहतरीन जगह, जो खूबसूरत नजारों से आपके मूड को कर देती है बिलकुल फ्रेश !

नई दिल्ली: ऋषिकेश देहरादून जो कि उत्तराखंड में स्थित है वहां हर दिन हजारों की संख्या में लोग घूमने आते है। ये शहर टूरिस्टों के लेकर काफी मशहूर है देश विदेश से यहां लोग घूमने आते है। यहां आप रिवर रॉफ्टिंग, कैंपिंग, बड़े बड़े ऋषियों के आश्रम, मंदिरों में भी अपना समय दे सकते है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ऋषिकेश क्यों टूरिस्टों के लिए सबसे पहला ऑपशन है और यहां घूमने के 20 ऐसी जगहों के बारे में बताएगें जहां आप अपने परिवार या दोस्तो संग घूमने का अच्छा खासा मजा लें सकते हैं।

Table of Contents

ऋषिकेश का इतिहास

कई इतिहासकार कथाओं में पावन भूमि ऋषिकेश को लेकर वर्णन किया गया है कि इस जगह पर ऋषि रैभ्य ने ईश्वर के दर्शन पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। जिसके बाद इनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान ने उन्हें ऋषिकेश के रूप में अपने दर्शन दिए जब से ही इस स्थान को ऋषिकेश के नाम से दुनियाभर में पहचाना जाता है। आपको बता दें ऋषिकेश को गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और यनुनोत्री का प्रवेश द्वारा भी कहा जाता है। माना जाता हैं कि भगवान शिव ने ऋषिकेश में ही समुद्र मंथन के दौरान विष पिया था।

यदि आप भी यहां घूमने का प्लान कर रहे है तो आपको यहां सुन्दर प्राकृतिक वादियों में दिल को छूने वाले कई दृश्य देखने को मिल जाएगें। यहां की यात्रा को आप जीवनभर भी भूला नहीं सकोगें। आइये जानें ऋषिकेश की 20 ऐसे बेस्ट घूमने की जगह है-

Advertisement

1. राफ्टिंग और कैंपिंग

यदि आप भी कैंपिंग और राफ्टिंग का लुप्त उठाना चाहते है तो आपको ऋषिकेश जरूर आना चाहिए। यहां रोजाना हजारों की संख्या में राफ्टिंग और कैंपिंग करने आते है।

–              मैगी प्वाइंट

यहां से आपकी राफ्टिंग की शुरुआत होती है। इसके आगे आप नीलकंठ के रास्ते से बहार आकर कैंपिंग कर सकेंगे। इन रास्तों में आपका सबसे अच्छा यादगार पल वो होगा जब आप कैंप लगाकर नदी के किनारे पर बैठेंगे।

–              बंजी जंपिंग

बंजी जंपिंग करवाने से पहले आपकी ट्रेनिंग करवाई जाती है जिसके बाद आप इसका अपने दोस्तो और परिवारे के साथ लुफ्त उठा सकते है।

2. पटना वाटरफॉल

पहाड़ों के बीच बहती हुयी गंगा नदी से पटना वॉटरफॉल बनता है। यहां का दृश्य देख आप कभी भूल नही पाओगें। झरने की छोटी -छोटी बूंदे हवाओं के साथ जब आपको छूती है तो आप खुद को फिट एड़ फाइन प्रतित करते है फिर चाहें भले ही आप कितने भी थके हुए क्यों ना हो।

3. नीरगढ वॉटरफॉल

अगर आप ऋषिकेश घूमने आते हैं तो आपको नीरगढ़ वॉटरफॉल पर जरूर जाना चाहिए। यहां हर साल बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है। ये झरना गंगा नदी से बनता है जो देखने वालें को अपनी ओर मोहित कर लेता है।

4. त्रिवेणी घाट

गंगा, यमुना और सरस्वती के अद्भुत मिलन को त्रिवेणी घाट के नाम से पहचाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार जब भगवान कृष्ण जर के तीर से घायल हो गए थे तो उन्होंने इसी स्थान पर कुछ समय विश्राम किया था। बता दें यहां प्रतिदिन नियमित अनुसार सुबह व शाम को गंगा मां आरती होती है जिसे देशभर में महा आरती भी कहा जाता है।

5. ऋषिकुंड

मान्यताओं के अनुसार, माना जाता हैं कि ऋषिकुंड ऋषियों के तपोबल के माध्यम से उत्पन्न हुआ था और यहां उनके तीनों गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का जल उत्न्न होता है।

6. भरत मंदिर

ऋषिकेश के त्रिवेणी संगम घाट पर स्थित इस मंदिर का निर्माण 12वीं शाताव्दी में किया गया था। आप इस मंदिर के दर्शन करनें में भी आ सकते है।

7. स्वर्ग आश्रम

ये स्थान ऐसा हैं कि ऋषिकेश में आप भी स्वर्ग का एहसास होने लग जाएगा। माना जाता हैं कि कई ऋषि मुनियों के ने तपस्या की है और यहीं पर आपका मिलन स्वर्ग से होगा आपको बिल्कुल स्वर्ग जैसा एहसास होने लगेगा।

8. मधुबन आश्रम

जितना खूबसूरत इस आश्रम का नाम है उतना ही ये स्थान भी खूबसूरत है। इस जगह आपको इस्कॉन मंदिर देखने को मिलता है जिसमें श्री कृष्ण और राधा की सुन्दर सुन्दर झांकिया देखने को मिलती है।

9. लक्ष्मण झूला

इतिहास के मुताबिक, माना जाता हैं कि भगवान लक्ष्मण जी ने जूट की रस्सी से गंगा नदी को पार करने के लिए इस झूले का निर्माण किया था जब से ही इसे लक्ष्मण झूले के नाम से पहचाना जाता है। आपको बता दें ये झूला गंगा नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक को जोड़ता है।

10. राम झूला

राम झूला भी आपकी गंगा पार करने में मदद करता है। विदेशों हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक यहां घूमने आते है। इस झूले से आपको गंगा नदी का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।

11. गीता भवन

गीता भवन एक ऐसा स्थान हैजहां आपको दिवारों पर महाभारत और रामायण से जुड़े कई चित्र देखने को मिलते है। घूमने के लिए ये भी एक अच्छी जगह है जहां आपको इन सब की जानकारी का अवसर प्राप्त होता है।

12. वशिस्ट गुफा आश्रम

ऋषिकेश में लगभग 3 हजार साल पुरानी वशिस्ट गुफा में आप यदि चाहें तो घूमने के लिए जा सकते है। इस स्थान पर भगवान शिव के बेहद प्रिय दर्शन देखने को मिलते है।

13. नीलकंठ महादेव मंदिर

लगभग 5500 मीटर ऊँची पहाड़ी पर स्थित नीलकंठ महादेव जी का मंदिर ऋषिकेश के लिए बेदह खास है। माना जाता है कि समुद्र मंथन के बाद जब भगवान शिव ने विष को पिया था तो उनका शरीर नीला पड़ गया था। इस वजह से यहां पर मौजूद भगवान शिव की प्रतिमा नीले रंग की है।

14. झिलमिल गुफा

ऋषिकेश में घूमने के लिए आप चाहें तो झिलमिल गुफा में भी जा सकते है। पौराणिक मान्यता के अनुसार यहां कि भूमि तपोस्थली है जहाँ देश विदेश की शैलानी योग की शिक्षा दी जाती है। यहा हजारों की संख्या में लोग तपस्या करने आते है।

15. गणेश गुफा

ऋषिकेश की ऊँची श्रृंखलाओं में स्थित गणेश गुफा में आपको भगवान गणपति जी के दर्शन प्राप्त होंगे। पहाड़ों के रास्तों से इस गुफा तक पहुंचने के लिए आपको रास्तें में एक से बढ़कर एक दृश्य देखने को भी मिलेगें। 

 16. परमार्थ निकेतन

ऋषिकेश में स्थित परमार्थ निकेतन में प्रतिदिन भंडारे, हवन, सामाजिक सहयोग दिए जाते है। इसके अलावा योग के लिए भी यहां योग केंद्र मौजूद है। इस जगह हिंदू देवी देवताओं की सुंदर सुंदर मूर्तिया विराजमान है।

17. राजाजी नेशनल पार्क

यदि आप ऋषिकेश आए हो तो आपको राजाजी नेशनल पार्क भी जाना चाहिए। यहां आपको पक्षियों की खूबसूरत प्रजातियां और जंगली जानवर देखने को मिलते है। यहां भी रोजाना काफी पर्यटक घूमने आते हित

18. कैलाश निकेतन मंदिर

ऋषिकेश में स्थित भारत का सबसे ऊँचा मंदिर होने का दर्जा प्राप्त करे वाले कैलाश निकेतन मंदिर में हिन्दू देवी देवताओं की प्रतिमा विराजमान है। ऊपर पहुचने के लिए आपको पैदल ही जाना पड़ता है।

19. कौडियाला

ऋषिकेश में घूमने के लिए सभी स्थानों में से एक ये कौडियाला भी है। पहाड़ी से बहकर आ रही गंगा नदी में आपको राफ्टिंग , बोटिंग , पैराग्लाइडिंग करने का भी शानंदार मौका देखने को मिलता।

20. बीटल

ऋषिकेष के राजाजी नेशनल पार्क में बीटल्स के नाम से ही इस आश्रम को स्थापित किया गया था। इस आश्रम में आपको एक योग केंद्र, मंदिर और चिड़िया देखने को मिलते है।

ये भी पढ़े जानिए भारतीय महिलाओं द्वारा निर्मित ऐतिहासिक इमारतो के बारे में !

ये भी पढ़े घूमने के लिए दिल्ली की ये 20 जगह है सबसे बेस्ट, इतिहास से लेकर इनकी खूबसूरती तक सब मिलेगा आपको देखने को।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles