31.7 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 18, 2024
Recommended By- BEdigitech

Russia-Ukraine War: नए साल पर भी भड़की रूस और यूक्रेन के बीच जंग की चिंगारी! दोनों देशों के नेताओं ने खाई जीत की कसम

रूस और यूक्रेन के बीच में करीब 11 महीने से युद्ध चल रहा है। यूक्रेन पर रूस फरवरी 2022 से लगातार मिसाइलों की बौछार कर रहा है। नए साल में इस जंग के खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। शनिवार रात को 12 बजे, रूसी मिसाइलों ने  यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई अन्य शहरों को अपना निशाना बनाया है। रूस का नए साल पर ये पहला हमला था। दोनों देशों के राष्ट्रपति ने नए साल के भाषणों में जीत की कसम खाई है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अपने  भाषण में देशवासियों को कर्तव्यों की याद दिलाई है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के भाषण में दर्द झलका है। उन्होंने अपने जवानों के लिए आभार जताया है, वहीं दोनों ही नेताओं ने इस युद्ध को अस्तित्व की लड़ाई बताया है।

Table of Contents

जेलेंस्की हुए भावुक-

Volodymyr Zelenskyy
President of Ukraine

ये भी पढ़े इस एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ चुका है Sheezan Khan का नाम, शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड की तलाश भी है जारी

राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने करीब 17 मिनट का भाषण दिया है। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में युद्ध के कुछ सबसे नाटकीय क्षणों और जीत के पलो को याद किया है। जिस दौरान जेलेंस्की भावुक हो गए। उन्होंने अपने भाषण में रूसी हमलों के दौरान देश में अंधेरे और ठंड में उत्साह न हारने वाले अपने देशवासियों पर गर्व जताया है। उन्होंने आगे कहा है कि हम जीत हासिल करने तक लड़ते रहेंगे। पूरा देश की एक टीम की तरह लड़ने के लिए मैं प्रशंसा करता हूं। मैं यूक्रेन के हर एक अजेय क्षेत्र को धन्यवाद करता हूं। हमें आत्मसमर्पण करने के लिए कहने वालों को हम ये बता दें कि हम जीत के लिए लड़ते रहेंगे। इसके आलावा कोई विकल्प नहीं है। आपको बता दें कि जेलेंस्की ने खाकी पोशाक पहन रखी है।

Advertisement

पुतिन ने अपने भाषण से देशवासियों में भरा जोश-

putin

राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की तरह ही  रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी भाषण दिया है। पुतिन ने करीब 9 मिनट लंबा भाषण दिया है।उन्होंने अपने संबोधन में कहा है कि हमारी सेना अपनी मातृभूमि के लिए सच्चाई और न्याय के साथ लड़ रही है और हम ये जंग जीतेंगे। रूस के सरकारी टेलीविजन ने पुतिन के भाषण को पूरे देश में दिखाया है। वीडियो में पुतिन सैनिकों के आगे खड़े दिख रहे हैं। उन्होंने अपने भाषण में आगे कहा है कि हमने पिछले साल धोखेबाजी और कायरता के चंगुल से साहस और वीरता को आजाद किया। अपने देश के लिए हम सभी मुसीबतों से लड़ जाएंगे।

ये भी पढ़े सिविल सेवा अधिकारी जिन्होंने साल 2022 के अपने कार्यकाल में बेहतरीन काम किया।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles