36.7 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

सिविल सेवा अधिकारी जिन्होंने साल 2022 के अपने कार्यकाल में बेहतरीन काम किया।

अब जब साल 2022 खत्म हो रहा है, हम नए साल की ओर बढ़ रहे हैं। तो क्यों न एक बार उन अधिकारियों को शुक्रिया कहा जाए, जिन्होंने भारत को बेहतर बनाने के लिए कई बेमिसाल पहल कीं! इन अफसरों ने अपने नेक काम से पूरी देश को प्रेरित किया है।

IAS अभिजीत बांगर ने केवल एक साल में नवी मुंबई में एक डंपयार्ड को हरे-भरे जंगल में बदल दिया।

IAS हर्षिका सिंह ने अपने कार्यकाल में शिक्षा दर को बढ़ावा दिया है। एमपी के टीकमगढ़ जिले में शिक्षा दर को दोगुना किया और बैंक में हो रहे फ्रॉड को भी कम किया।

ये भी पढ़े इस एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ चुका है Sheezan Khan का नाम, शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड की तलाश भी है जारी

सोलापुर में हो रहे अवैध शराब के कारोबार को IPS तेजस्वी सातपुते ने सॉफ्ट पुलिसिंग से खत्म किया।

Advertisement

हर साल हमें हरियाणा में पराली जलाने की खबरें सुनाई देती थीं। IAS विक्रम यादव ने केवल एक साल में हरियाणा जिले में पराली जलाने की घटना को 80% कम किया।

IRS मिशाल क्वीनी डी’कोस्टा ने मुंबई में नाइजीरियन ड्रग पेडलर्स का पीछा कर उन्हें गिरफ़्तार करवाया।

IAS आर मीनाक्षी सुंदरम् ने 3600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के साथ उत्तराखंड के 4.5 लाख किसानों की मदद की।

छुड़ाए गए बंधुआ मजदूरों को IAS अलबी जॉन ईंट भट्ठे का मालिक बनाया।

IPS अंकित गोयल ने सरकारी स्कीम, ‘Police Dadalora Khidki’ के ज़रिए 2 लाख से ज्यादा लोगों की मदद की।

ये भी पढ़े Year Ender 2022: वह भारतीय जिन्होंने अपनी नई सोच के साथ धरती को बचाने के लिए किया है काम।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles