37.8 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
Recommended By- BEdigitech

2022 में भारत के इन खिलाड़ियों ने किया देश का नाम रौशन!

अब साल 2022 भी खत्म हो गया है। ये साल देश ही नहीं पूरी दुनिया के लिए बेहद खास रहा। अगर स्पोर्ट्स जगत की बात करें तो इस साल कई बड़े-बड़े इवेंट्स आयोजित किए गए। इन प्रतियोगिताओं में देश ने हर खेल में अपना परचम लेहराया है। यह भारतीय खिलड़ी अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में रहे।

अंतिम पंघाल: अंडर-20 वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में गोल्‍ड जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान। विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप में अंतिम पंघल ने 53 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया है।

लिंथोई चनमबम: लिंथोई चनंबम पहली भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 16 साल की उम्र में कैडेट विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल में उन्होंने ब्राजील की बिनाका रेईस को हराकर खिताब अपने नाम किया।

अचंत शरत कमल: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के स्टार टेबल टेनिस प्लेयर अचंता शरत कमल का जलवा देखने को मिला। उन्होंने इस बार कुल चार पदक अपने नाम किए। इनमें तीन स्वर्ण पदक और एक रजत पदक शामिल है। एक ही CWG में तीन गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी।

Advertisement

निकहत ज़रीन: कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग में महिलाओं के 48-50 किग्रा भारवर्ग में निकहत जरीन ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने नॉर्दन आयरलैंड की कार्ली को एकतरफा शिकस्त दी। पांचों जजों ने एकमत होकर 5-0 से निकहत को विजेता घोषित किया।

अविनाश साबले: 1994 के बाद, स्टीपल चेज़ में CWG मेडल जीतने वाले पहले नॉन-केन्यन बने अविनाश साबले।

ये भी पढ़े भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी, जिनकी कप्तानी में भारत ने…

सूर्यकुमार यादव: क्रिकेट जगत की बात करें तो इस साल सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्ले से जिस तरह गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए उनका जवाब ही नहीं। 31 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले सूर्य कुमार आज टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक वर्ष में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज।

आर प्रज्ञाननंधा: यह साल आर प्रज्ञाननंधा शतरंज की दुनिया के बादशाह बनकर उभरे। उन्होंने 6 महीने में, 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को तीन बार हराया।

एल्धोस पॉल: इन्होंने वह कर दिखाया है जो आज तक किसी ने नहीं किया। इन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने CWG में भारत का पहला ट्रिपल जंप गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया।

मीराबाई चानू: CWG, एशिया और वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतकर वेटलिफ्टिंग में विश्व रिकॉर्ड तोड़ने वाली पहली भारतीय महीला बनीं। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में 49kg कैटगरी में कुल 201kg वजन उठाकर भारत को पहला गोल्ड दिलाया।

सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में इस साल नया कीर्तिमान रचने का काम किया। सुनील छेत्री अब संयुक्त पांचवें सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सुनील छेत्री ने हांगकांग के खिलाफ एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर मुकाबले के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

ये भी पढ़े Year Ender 2022: वह भारतीय जिन्होंने अपनी नई सोच के साथ धरती को बचाने के लिए किया है काम।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles