40.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

सावन का महीना ला सकता है आपके जीवन में खुशियों की बहार, बस कर लें ये आसान उपाय ?

13 जुलाई 2022 को आषाढ़ महीना खत्म होने वाला है और 14 जुलाई 2022 से सावन का महीना शुरू हो जाएगा जो कि 12 अगस्त 2022 तक चलेगा। अगर बात करें सावन की तो ये पूरा महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है और सावन में भगवान शिव जी की पूजा करने का कई गुना अधिक फल मिलता है।

इसीलिए हिंदू धर्म में भी सावन का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि अगर कोई सावन के सोमवार का व्रत रखता है और सच्चे दिल से भगवान शिव जी की पूजा करता है तो ऐसे व्यक्ति को इससे कई शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

बता दें कि इस बार सावन में 5 सोमवार पड़ेंगे जिससे इस महीने का महत्व और अधिक हो जाता है। इसके अलावा अगर आप सावन में खास उपायों को अपनाते है तो यह महीना आपके लिए खुशियों की बहार लेकर आ सकता है।

क्योंकि इन उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन से सभी दुख समाप्त हो सकते है और अगर मन में कोई कामना हो तो वो भी पूरी हो सकती है। तो कौनसे है ये खास उपाय आइए यह जान लेते है।

Advertisement

Table of Contents

सावन के खास उपाय ?

धनवृद्धि के लिए उपाय

अगर कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी का सामना कर रहा हो तो ऐसे व्यक्ति को सावन के किसी भी दिन पूर्व दिशा की ओर मुंह करके अपने सामने एक छोटा शंख, मसूर की दाल और 7 कौड़ी रख देनी चाहिए और 108 बार ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करना चाहिए।

इसके बाद अपनी मनोकामना बोलकर उस सामग्री में से शंख और कौड़ी को अपने धन के स्थान या फिर तिजोरी में रख देना चाहिए और मसूर की दाल को दान कर देना चाहिए। ऐसा करने से धन आगमन के द्वार खुलते है और आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है।

वैवाहिक समस्याओं के निवारण के लिए उपाय

अगर कोई व्यक्ति सावन के महीने में आने वाले किसी भी सोमवार के दिन अपने हाथों से पार्थिव शिवलिंग (मिट्टी की शिवलिंग) का निर्माण करता है और फिर उस शिवलिंग का दूध में केसर और हल्दी मिलाकर अभिषेक करता है। तो उसके वैवाहिक जीवन में आने वाली सभी समस्याएं दूर हो जाती है।

घर में शांति बनाए रखने के लिए उपाय

अगर घर में अशांति फैली हो और घर से सुख-समृद्धि चली गई हो तो ऐसे व्यक्ति को सावन महीने के हर एक दिन भगवान शिव जी की शिवलिंग पर 21 बैलपत्र पर सफेद चंदन से ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखकर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से उसके सभी दुख दूर हो जाते है।

ये भी पढ़े – तुलसी के पौधे पर जानिए जल के अलावा क्या क्या चढ़ाना होता है शुभ, और किस वजह से मां लक्ष्मी हो जाती है नाराज!

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles