33.1 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

सावन माह में दही का सेवन क्यों होता है खतरनाक, जानें दही खानें का सही तरीका!

भारत देश में बहुत से लोगों के घरों में खाने के साथ दही दी जाती है। दही का इस्तेमाल बहुत से तरीकों के साथ किया जाता है। कई लोग दही को खाने के साथ खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसका सेवन लस्सी या फिर रहता बनाकर करते हैं। आपको बता दें दही हमारी पाचन क्रिया को ठीक प्रकार से काम करने में मदद करती है। अक्सर आपने बहुत से लोगों को दही के फायदों का जिक्र करते हुए सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी इससे होने वाले नुकसानों को भी जाना है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से दही से होने वाले नुकसानों के बारे में बताएंगे। दही का सेवन किस मौसम में हमें नुक्सान पहुंचता है और क्या क्या इससे हमें परेशानियां हो सकती है, साथ ही हमें दही का सेवन कब और कैसे करना चाहिए ताकि हमें इससे किसी प्रकार की समस्या ना हओ सकें। खासतौर से सावन के माह में दही को सेवन करने के लिए एक्सपर्ट्स द्वारा भी मना किया जाता है।

Table of Contents

• आर्थराइटिस (जोड़ों में दर्द) मरीज ना करें दही का सेवन

हड्डियों को मजबूत करने के लिए कारगर माने जाने वाली दही आर्थराइटिस के मरीजों के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसका सेवन करने से जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है और हो सकता है कि आपके जोड़ जाम होने लगें। आर्थराइटिस के मरीज दही का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

• दही के सेवन से गले में परेशानी

अक्सर डॉक्टर्स भी बदलते मौसम में दही का सेवन ना करने की सलाह देते हैं। इस दौरान दही का सेवन हमारे गले में कई तरह की परेशानियां खड़ी कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें दही में सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो गले में जलन और सूजन पैदा कर सकता है।

Advertisement

• अस्थमा के मरीज बनाए दही से दूरी

अस्थमा के पेशेंट को दही का सेवन कभी भूले से भी नहीं करना चाहिए, इन लोगों के लिए दही बेहद हानिकारक साबित हो सकती है। आपको बता दें दही कफ बढ़ाने का काम करती है और उसे गाढ़ा भी कर देती है। इससे अस्थमा के मरीज की हालत भी खराब हो सकती है।

• दही तेजाब बनाने का काम करती है

अक्सर जिन लोगों के साथ एक्सीडेंट की समस्या होती है उन लोगों को जितना हो सके उतना दही का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि दही तेजाब बनाने का भी काम करती है। इस समस्या से पीड़ित रहने वाले लोग किसी अन्य खाद पदार्थ के साथ में दही का सेवन भूले से भी ना करें क्योंकि जब दो विरोधी खाद्य पदार्थ आपस में मिलते हैं तो इससे तेजाब बनने लगता है।

• फ्लू और कोल्ड को बढ़ाती है दही

दही के सेवन से उन लोगों को बचना चाहिए जिन्हें कॉल या क्योंकि अक्सर दिक्कत रहती है। दही इन बीमारियों को और ज्यादा बना देती है जिसकी वजह से हालात और बिगड़ने लगते हैं।

• इस तरह से करें दही का सेवन

दही का सेवन करते समय कोशिश करेगी दही ताजा ही हो। आप ड्राई फ्रूट्स या केले के साथ भी रहेगा सेवन कर सकते हैं। गले में दुखन और कफ की समस्या रहने वाले लोगों को दही के सेवन से बचना चाहिए।

ये भी पढ़े – हल्दी बना सकती है आपको Wealthy, जानिए कैसे ?

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles