37.8 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

सलमान खान की ex गर्लफ्रेंड ने लगाएं उनपर गंभीर आरोप, सलमान को बताया मानसिक रूप से बीमार, जानिए क्या है पूरा मामला ?

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपने बयान को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बने रहते है। इसी के बीच सलमान एक बार फिर से विवादों में उलझे नजर आ रहे है। दरअसल सलमान पर उनकी ही एक ex गर्लफ्रेंड ने गंभीर आरोप लगाएं है।

यह आरोप इतने गंभीर है कि किसी को भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा। बता दें कि सलमान पर यह आरोप लगाने वाली और कोई नहीं बल्कि सलमान की ex गर्लफ्रेंड सोमी अली है। जो पहले भी कई बार सलमान खान पर कई आरोप लगा चुकी है।

अगर बात करें सोमी अली की तो एक समय पर सलमान और उनकी जोड़ी काफी चर्चित थी। बताया जाता है कि दोनों का अफेयर काफी लंबा चला था लेकिन दोनों की शादी होने से पहले ही उनका रिश्ता खत्म हो गया।

इसके बाद सोमी ने हमेशा के लिए मुंबई से मुंह मोड़ लिया और वापस अमेरीका लौट गई। हालांकि अब दोनों के ब्रेकअप को सालों बीत चुके है लेकिन आज भी सोमी सलमान खान पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ती।

Advertisement

वैसे तो काफी समय से मामसा शांत था लेकिन फिर एक बार सोमी ने सलमान खान पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। अब सोमी ने सलमान खान को लेकर क्या कहा आइए यह जान लेते है।

सोमी अली ने सलमान पर क्या आरोप लगाया ?

दरअसल सोमी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’ का पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि, सलमान खान को फैंस भगवान की तरह पूजते है लेकिन वह इसके लायक नहीं है।

उन्होंने लिखा कि, सलमान खान औरतों की बिल्कुल भी इज्जत नहीं करते वह औरतों को मारते है पीटते है और उन्होंने केवल मेरे साथ ही नहीं बल्कि कई लड़कियों के साथ ऐसा किया है। वह मानसिक रूप से बीमार है और वह बहुत ही सेडिस्टिक है जिसका आप अंदाजा नहीं लगा सकते।

सोमी ने ऐसा पहली बार नहीं किया वह सोशल मीडिया पर सलमान खान पर पहले भी कई आरोप लगा चुकी है। इससे पहले एक इंटरव्यू में भी सोमी अली ने सलमान खान पर आरोप लगाया था कि जब सोमी सलमान खान के साथ रिलेशन में थी तो उन्हें सलमान से केवल दुख-दर्द और पीड़ा ही मिली।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि सलमान खान ने उन्हें धोखा दिया था जिसका पता चलने पर उन्होंने सलमान से अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिये थे। सोमी ने कहा था कि उनके साथ रिलेशन में रहते हुए भी उन्होंने ऐश्वर्या के लिए उन्हें धोखा दिया था। जिसका पता चलने पर वह अमेरिका लौट आई थी।

ये भी पढ़े – भारत की प्रसिद्ध स्मारकें जिन्हें महिलाओं की याद में बनवाया गया है।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles