22.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

सलमान खान ने मुंबई पुलिस से कह दी ये बात, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान ?

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान को उनकी फिल्मों को लेकर पहचाना जाता है लेकिन इसी के बीच एक और चीज है जिसके लिए सलमान खान पहचाने जाते है, वह है उनकी समाज सेवा। लेकिन इन सबके बीच सलमान खान ने ऐसा काम किया।

जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे, दरअसल सलमान खान ने हाल ही में मुंबई पुलिस को लेकर एक अनोखी बात कही। इस दौरान सलमान खान ने मुंबई पुलिस की तारीफ की। सलमान खान ने एक ट्वीट करते हुए अपनी बात रखी।

हुआ कुछ ऐसा था कि मुंबई पुलिस ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग को लेकर एक सराहनीय काम किया था। दरअसल, बीते कुछ दिन पहले एक बच्ची का अपहरण कर लिया गया था। जिसको मुंबई पुलिस ने ढ़ूंढ लिया।

इस कामयाबी के बाद मुंबई पुलिस ने भी एक ट्वीट लिखते हुए कहा कि, “@rpfcrsur के साथ मिलकर क्राइम ब्रांच यूनिट 9 ने 1 साल की बच्ची का अपहरण करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

मुंबई पुलिस ने लिखा कि अपराधी इस जुर्म से बचने के लिए सोलापुर भाग गए थे, लेकिन उनका पता चल गया। जिसके बाद बच्चे को माँ को सौंप दिया गया है।

सलमान ने क्या कहा ?

salman khan

इसके बाद शायद सलमान खान अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने मुंबई पुलिस की तारीफ कर दी। सलमान खान ने लिखा कि, “मुंबई पुलिस आपने बहुत ही अच्छा काम किया है, भगवान आपको आशीर्वाद दे।

सलमान खान ने आगे लिखा कि, आपके इस काम पर मैं आपके लिए शक्ति, प्रार्थना और दुआ करता हूं। सलमान खान ने कहा कि, चाइल्ड ट्रैफिकिंग इंसानों के द्वारा सबसे जघन्य अपराध माना जाता है। हम सभी चाहते है कि ऐसे अपराधियों और उनकी गैंग को इसके लिए बहुत ही कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

सलमान खान ने आगे कहा कि, वो प्रार्थना करते है कि सभी बच्चें मिल जाएं और अपने माता-पिता के पास वापस आ जाएं।”

सलमान खान के आगामी प्रोजेक्ट्स ?

salman khan

अगर बात करें सलमान खान की तो वह इन दिनों ‘बिग बॉस 16’ को होस्ट कर रहे हैं और जल्द ही उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ भी रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़े फोन भूत रिव्यू: फुल पैसा वसूल है कैटरीना कैफ की फोन भूत, फिल्म ऑडियंस को इंप्रेस करने में रही सफल

ये भी पढ़े एनोला होम्स 2 रिव्यू: पहले पार्ट से बड़ी हिट है फिल्म, जासूस बने हैं मिल्ली बॉबी ब्राउन और हेनरी कैविल

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles