31.7 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

एनोला होम्स 2 रिव्यू: पहले पार्ट से बड़ी हिट है फिल्म, जासूस बने हैं मिल्ली बॉबी ब्राउन और हेनरी कैविल

फिल्म- एनोला होम्स 2

कास्ट- मिली बॉबी ब्राउन, हेनरी कैविला

निर्देशक- हैरी ब्रैडबरी

रेटिंग: 3.5/5

Advertisement

भाषा- अंग्रेजी

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

enola house 2

मिल बॉबी ब्राउन और हेनरी कैविल दोनो कक बार फिर से अपनी हिट नेटफ्लिक्स फिल्म एनोला होम्स के दूसरे पार्ट में एक साथ काम करते दिखाई दिए हैं। बॉबी ब्राउन फिल्म में मुख्य भूमिका में है। ब्राउन एनोला होम्स का किरदार निभा रही है। जो शरलॉक होम्स की बहन है। शरलॉक होम्स एक फेमस जासूस है। वहीं एनोला होम्स 2 में दोनों को साथ में बड़े-बड़े कारनामे करते देखा जा सकता है। फिल्म 4 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्छ है।

जासूस एनोला होम्स ने अपने पहले केस को सॉल्व करने के बाद अपने भाई शरलॉक होम्स के नक्शेकदम पर चलते हुए खुद की डिटेक्टिव एजेंसी खोल लेती है।

enola house 2

उसे समझ आता है कि एक महिला जासूस के लिए जीवन उतना आसान नहीं है जितना लगता है। वास्तविकताओं को स्वीकार करते हुए जब वह एजेंसी बंद करने वाली है। तभी एक मैचस्टिक गर्ल एनोला को एक केस देती है। वह अपनी लापता बहन को खोजने के लिए कहती है। लेकिन यह मामला अपेक्षा से कहीं अधिक हैरान करने वाला साबित होता है। लापता होने के पीछे के रहस्य को उजागर करते हुए, एनोला भ्रष्टाचार की दुनिया में उलझ जाती है, जो बाद में इस मिशन के लिए अपने भाई शरलॉक की मदद लेती है। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, दोनों भाई-बहन घातक साजिश को नाकाम करने के लिए हाथ मिलाते है।

ट्रेलर के सामने आने के बाद से, प्रशंसक एनोला होम्स के सीक्वल के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस ने मुख्य कलाकारों की कहानी, हास्य और प्रदर्शन को शानदार करार दिया गया है। फैंस ने फिल्म के कुछ अंश ऑनलाइन भी शेयर किए हैं, जिसमें कुछ दिलचस्प विवरण और स्पॉलियर सामने आए है।


Millie Bobby Brown

एनोला होम्स 2 इस साल की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक के रूप में उभरेगी। एक यूजर ने ट्विटर पर फिल्म देखने के बाद लिखा है- एनोला होम्स 2 को अभी-अभी देखा है। कितनी अद्भुत फिल्म है। मुझे यह बहुत ही अधिक पसंद आयी है।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, एनोला होम्स 2 क्या फिल्म है। मैंने इसके हर सेकेंड का आनंद लिया है और शरलॉक के रूप में हेनरी बहुत ही शानदार हैं। इसके बाद एक स्टैंड अलोन हेनरी की शर्लक फिल्म बननी चाहिए। एनोला होम्स 2 एक सही पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है, सभी उम्र के लोग इसका आनंद ले सकते हैं।

ये भी पढ़े फोन भूत रिव्यू: फुल पैसा वसूल है कैटरीना कैफ की फोन भूत, फिल्म ऑडियंस को इंप्रेस करने में रही सफल

ये भी पढ़े पुष्पा 2: अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 की शूटिंग की शुरु, सिनेमैटोग्राफर कुबा के साथ दिखे आइकन स्टार

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles