Advertisement

‘पवित्र रिश्ता 2’ के लीड एक्टर शाहीर शेख बने पिता, रुचिका कपूर ने बेटी को दिया जन्म

0
2658

पवित्र रिश्ता 2 के लीड एक्टर शाहीर शेख उनकी पत्नी रुचिका कपूर के घर बेटी ने जन्म लिया है। ख़बरों के अनुसार रुचिका ने शुक्रवार देर बेटी को जन्म दिया। हालांकि, इस बात की जानकारी शाहीर शेख या उनकी पत्नी ने नहीं दी। हालांकि शाहीर शेख और रुचिका कपूर ने इस गुडन्यूज को ऑफिशियल नहीं किया है।

आपको बता दें कि शाहीर और रुचिका ने नवंबर में कोर्ट मैरिज की थी। हाल ही में रुचिका कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेबी शॉवर की वीडियो शेयर की थी। जिसके बाद फैंस बेहद खुश थे। उनके बेबी शॉवर सेरेमनी में कपल के कई करीबी दोस्त और परिवारवाले शामिल हुए थे।

अगर दोनों के काम की बात करें तो, शाहीर शेख ने ‘महाभारत’, ‘ये रिश्ते है प्यार के’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ जैसे टीवी सीरियलों में काम किया है, जहां इन्हें काफी प्यार मिला है। वहीं, रुचिका बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और क्रिएटव प्रोड्यूसर हैं। फिलहाल, शाहीर शेख आजकल पवित्र रिश्ता 2 में मानव के किरदार में नज़र आ रहे हैं। ये शो 15 सितंबर से जी5 पर प्रीमियर होगा।

BEGLOBAL

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here