29.1 C
Delhi
गुरूवार, सितम्बर 28, 2023
Recommended By- BEdigitech

RRR: “न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल” में एसएस राजामौली ने जीता “बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड”

फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली आज की पहचान के मोहताज नहीं है। उनकी तीन फिल्में बाहुबली द बिगनिंग और बाहुबली 2: द कॉन्क्लूज़न, RRR भारत की सबसे कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। उनकी लास्ट रिलीज फिल्म RRR को भारत के साथ विभिन्न देशों में दर्शको का प्यार मिल रहा है। फिल्म को वेस्टर्न कंट्री से काफी प्यार मिल रहा है। वहां के फिल्म क्रिटिक्स से लेकर एक्टर और निर्देशकों ने फिल्म की प्रशंसा की है।

शुक्रवार को आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली ने एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। आरआरआर ने अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार में पहली जीत दर्ज की है। एसएस राजामौली ने आरआरआर फिल्म के निर्देशन के लिए न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड जीता है।

उन्होंने हॉलीवुड के सबसे बड़े निर्देशकों को पछाड़ते हुए द न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में ये पुरस्कार जीता है। राजामौली ने स्टीवन स्पीलबर्ग, डैरोन एरोनोफ्स्की, सारा पोली और जीना प्रिंस-ब्लाइथवुड को हराकर NYFCC में बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड जीता है।

ये भी पढ़े Samantha की Yashoda ने रिलीज से पहले की शानदार कमाई, जाने…

आरआरआर टीम इस बड़ी जीत से काफी है, उन्होंने ट्वीट किया, “@SSRajamouli ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवार्ड जीता है! शब्द में यह बताया नहीं जा सकता है कि हम कितने खुश और गौरवान्वित हैं। RRRMovie को पहचानने के लिए जूरी को हमारा हार्दिक धन्यवाद। RRR ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि यह IMDb द्वारा शुक्रवार, 2 दिसंबर को जारी की गई 2022 की टॉप 50 फिल्मों की सूची में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म बन गई है।

एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म आरआरआर में राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिकाओं में थे, ने न केवल भारतीय दर्शकों को प्रभावित किया, बल्कि पश्चिमी और पूर्वी दर्शकों से भी बड़ी प्रशंसा प्राप्त की है। आरआरआर ने अपने बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। हाल ही में, RRR को अमेरिका और जापान में रिलीज़ किया गया था। फिल्म को पश्चिमी दर्शकों से भारी प्रतिक्रिया मिली थी। वे फिल्म की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। राजामौली को आरआरआर के लिए “LA times” के पहले पन्ने पर भी चित्रित किया गया था।

ये भी पढ़े इस दिन रिलीज होगा रणवीर सिंह की सर्कस का ट्रेलर, ‘ग्रैंड…

Recommended By- BEdigitech

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles