26.7 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

तेज गर्मी से दूर कहीं हिल स्टेशन घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो भारत के इन सबसे साफ हिल स्टेशन पर जरूर जाएं

मोदी सरकार को सत्ता में आए हुए 8 साल बीत चुके हैं। इस बीच उन्होंने कई बड़े काम किए और कई छोटे बड़े अभियान चलाए हैं। उसी में से एक है Swachh Bharat Abhiyan. इसकी घोषणा प्रधान मंत्री Narendra Modi ने स्वतंत्रता दिवस पर की थी और 2 अक्टूबर 2014 को गांधी जयंती पर इस Mission को लॉन्च किया गया था। इस दिन, मोदी ने राजघाट, नई दिल्ली, भारत में आयोजित एक सार्वजनिक सभा में भारत के नागरिकों को संबोधित किया और सभी को इस अभियान में शामिल होने के लिए कहा। जिसमें उनका कहना था, अपने आस-पास सफाई रखना है।

जिसके बाद इसके लिए लोगों के मन में भी सफाई रखने की इच्छा जागी। वैसे कई जगहों पर बहुत साफ-सफाई रहती है। लेकिन भारत में कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां इतने सालों बाद भी गंद जमा हुआ है। लोग घूमने के लिए कहीं बाहर जाते हैं और चारों तरफ कूड़ा कचड़ा फैला देते हैं। लोग ज्यादातर Hill Station पर घूमना पसंद करते हैं। भारत में बहुत खूबसूरत वादियां हैं, जहां लोग हवा का आनंद लेते हैं, पहाड़ देखते हैं, गर्म चाय पीते हैं और मैगी खाते हैं। कहते हैं कि मैगी पहाड़ों की जान होती है और यह सब करते हुए कूड़ा बाहर ही फेंक देते हैं। आइए हम आपको उन हिल स्टेशन के बारे में बताए जो सबसे ज्यादा साफ रहते हैं।

Table of Contents

Twang, Arunachal Pradesh

तवांग हिल स्टेशन 3048 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां कई खूबसूरत मठ देखने को मिलते हैं। कहा जाता है कि इसी जगह पर छठे दलाई लामा, त्सांगयांग ग्यात्सो का जन्म हुआ था। । यहां का तवांग मठ सबसे लोकप्रिय है और बौद्धों के लिए पवित्र जगहों में से एक है। यह हिल स्टेशन बहुत साफ-सुथरा है और हमेशा ताजगी भरा रहता है।

Advertisement

Coonnoor, Tamil Nadu

कुन्नूर पश्चिमी घाट का दूसरा सबसे बड़ा हिल स्टेशन है। यह 1930 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। हिल स्टेशन की सबसे खूबसूरत चीज़ चाह होती है और यह हिल स्टेशन चाय के बागान के लिए जाना जाता है। उसके साथ-साथ यह पहाड़ों, संस्कृति और खूबसूरत साफ-सुथरे परिवेश के कारण भी जाना जाता है। यहां कई खूबसूरत नज़ारे हैं और यहां सालभर सर्द मौसम रहता है। यह अपनी यह जगह गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट है।

Idukki, Kerala

केरल को भारत का दूसरा Kashmir कहा जाता है। यहां कि संस्क्रिती सभ्यता के साथ-साथ पहाड़ों के लिए भी मशहूर है। केरल में मौजूद इडुक्की प्राकृतिक रूप से सबसे खूबसूरत इलाकों में से एक है। इडुक्की चारों तरफ से पेड़ों से घिरा हुआ है। इडुक्की, कुरवन कुरथी पर्वत पर 650 फीट लंबा और 550 फीट ऊंचा मेहराबदार बांध के लिए भी जाना जाता है और यह देश के सबसे बड़े बांध के रूप में प्रसिद्ध है। इस हरे-भरे हिल स्टेशन में देखने और करने के लिए बहुत कुछ है। यह भई भारत के सबसे साफ हिल स्टेशन में से एक है।

Kausani, Uttarakhand

कौसानी उत्तराखंड के बागेश्वर जिले का एक हिल स्टेशन है, जो अल्मोड़ा से 51 किलोमीटर दूर है। कौसानी से हिमालय की चोटियाँ त्रिशूल, पंचुली और नंदा देवी सभी देखी जा सकती हैं। यहां का वातावरण बहुत साफ रहता है। पहले, इस स्थान को ‘वलना’ के नाम से जाना जाता था। सर्दियों में यहां बहुत बर्फबारी भी होती है। कौसानी में स्वच्छ वातावरण के साथ-साथ कई आकर्षण भी हैं।

Ooty, Tamil Nadu

ऊटी हिल स्टेशन भी हर समय काफी ठंडा रहता है। तमिलनाडु में स्थित Ooty लोगों के घूमने की लिस्ट में सबसे पहले रहता है। यहां की खूबसूरत वादियां लोगों का मन मोह लेती हैं। इस हिल स्टेशन को ‘सभी भारतीय हिल स्टेशनों की रानी’ के रूप में माना जाता है। चाहे गर्मी हो या सर्दी, छुट्टियां मनाने वाले यहां जरूर जातें हैं। यह हिल स्टेशन भी सबसे साफ हिल स्टेशन में से एक है।

ये भी पढ़े – KK के निधन पर पश्चिम बंगाल सरकार पर उठे सवाल, भाजपा नेता ने कही ये बड़ी बात

राजन चौहान
राजन चौहानhttps://www.duniyakamood.com/
मेरा नाम राजन चौहान हैं। मैं एक कंटेंट राइटर/एडिटर दुनिया का मूड न्यूज़ पोर्टल के साथ काम कर रहा हूँ। मेरे अनुभव में कुछ समाचार चैनलों, वेब पोर्टलों, विज्ञापन एजेंसियों और अन्य के लिए लेखन शामिल है। मेरी एजुकेशन बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (सीएसई) हैं। कंटेंट राइटर के अलावा, मुझे फिल्म मेकिंग और फिक्शन लेखन में गहरी दिलचस्पी है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles