35.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

यूआईडीएआई ने आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल किया शुरु, अब नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और भाषा को कर सकेंगे अपडेट

निकाय भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) अब आपको आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल के माध्यम से अपना नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता और भाषा को ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा दे रहा है।
आधार में नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता व भाषा को अपडेट करने का शुल्क-
आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल के माध्यम से आपके नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता और भाषा को ऑनलाइन अपडेट करने का शुल्क यूआईडीएआई बहुत ही कम रखा है। यूआईडीएआई का कहना है कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक अपडेट के लिए 50 रुपये लिए जाएंगे। एक समय में एक से अधिक फ़ील्ड का अपडेट को केवल एक अपडेट माना जाएगा।
आधार ऑनलाइन अपडेट के करने के लिए कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
प्रत्येक डेटा को अपडेट करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।
नाम के लिए: पहचान की प्रूफ (पीओआई) की फोटोकॉपी
जन्म तिथि के लिए: जन्म तिथि के प्रूफ की फोटोकॉपी
लिंग के लिए: मोबाइल/फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ओटीपी प्रमाणीकरण
पते के लिए: प्रूफ ऑफ एड्रेस (पीओए)* की फोटोकॉपी
भाषा के लिए: कोई दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है।
आधार सेल्फ-सर्विस अपडेट पोर्टल का उपयोग करके अपने विवरण को अपडेट करने के लिए आप इस सीधे लिंक “https://ssup.uidai.gov.in/ssup/” पर क्लिक कर सकते हैं।
हालांकि, आगे बढ़ने से पहले, आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि ऑनलाइन आधार अपडेट करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर गोना जरुरी है।
आपको अपने पंजीकृत मोबाइल में आधार प्रमाणीकरण के लिए ओटीपी प्राप्त होगा। परिवार के मुखिया/अभिभावक विवरण या बायोमेट्रिक अपडेट जैसे अन्य अपडेट के लिए, निवासी को आधार सेवा केंद्र या नामांकन/अपडेट केंद्र पर जाना होगा।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles