Advertisement

67 वर्ष की उम्र में विनोद दुआ ने दुनिया को कहा अलविदा, बेटी ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट के साथ साझा की जानकारी

0
2643

पत्रकारिता जगत के जाने माने पत्रकार विनोद दुआ आज इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। बता दें कि विनोद दुआ एक लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। जिसकी जानकारी उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के साथ दी।

इससे कुछ दिन पहले भी उनकी मौत की झूठी अफवाहें सोशल मीडिया पर खूब फैली थी और तब भी उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने ऐसी झूठी खबरों को ना फैलाने के लिए गुजारीश की थी।

विनोद दुआ के निधन की जानकारी देते हुए मल्लिका दुआ ने अपनी भावुक पोस्ट में लिखा कि, “आप जैसा दूसरा कभी नहीं होगा। मेरा पहला और सबसे अच्छा दोस्त। मेरे पापाजी। बहुत कम लोग उतना बड़ा और गौरवशाली जीवन जीते हैं जितना आपने जिया। हमेशा अच्छे समय के लिए तैयार रहें। चुनौती के लिए हमेशा तैयार। एक अच्छी लड़ाई पसंद थी। अपने बच्चों के लिए हमेशा मौजूद रहे। एक स्व-निर्मित, शेर-दिल इंसान जिन्होंने हमेशा बग़ावत के सुर बुलंद करते हुए अपने अंतिम समय तक दहाड़ते रहे। ”

BEGLOBAL

बताते चलें कि, 67 वर्षीय विनोद दुआ मीडिया में एक जाना पहचाना नाम रहे हैं। विनोद दुआ ने NDTV और दूरदर्शन के लिए भी काम किया था और पिछले कुछ सालों से कई डिजिटल प्लेटफार्मों से जुड़े हुए थे। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की आलोचना भरे कई वीडियो ब्लॉग भी बनाए जिन्हें बड़े पैमाने पर लोगों ने पसंद किया लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में उनकी पत्नी के निधन के बाद से उनकी सेहत में काफी गिरावट देखी जाने लगी और आज वह सभी को अलविदा कहकर इस दुनिया से चले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here