35.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

5 मिनट के इन 5 एक्सरसाइज से आप भी हो सकते हो पतले, बढ़ती है ताकत!

नई दिल्ली: आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने ‌आप को फिट बनाना चाहते हैं परंतु समय ना होने के ‌चलते खुद को हेल्थी रखना में नाकाम साबित होते हैं। आज हम आपको 5 मिनट में होने वाली ‌कुछ ऐसी खा‌स एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बाद आप सुबह 5 मिनट वर्कआउट करके बैली फैट पिघला सकते हैं। वहीं, पेट अंदर करने वाला यह 5 मिनट वर्कआउट आपको हफ्ते में सिर्फ 5 दिन ही करना है। इस वर्कआउट में शामिल एक्सरसाइज बैली फैट कम करने के साथ आपकी शारीरिक ताकत बढ़ाने में भी मदद करेंगी।

बैली फैट कम करने के लिए एक्सरसाइज

5 मिनट की एक्सरसाइज शरीर के ऊपरी हिस्से, पेट और निचले हिस्से तीनों पर काम करती है। जिससे आपके पेट की चर्बी तेजी से पिघलने लगती है और पेट अंदर जाने लगता है। आपको नीचे दी प्रत्येक एक्सरसाइज को 1 मिनट तक लगातार करना है और फिर दूसरी एक्सरसाइज को शुरू कर देना है।

जंपिंग जैक

Advertisement

जंपिंग जैक काफी इंटेंस एक्सरसाइज होती है, जो पूरे शरीर की एक्सरसाइज मानी जाती है। जंपिंग जैक की मदद से हाथ, पैर, पेट, कूल्हे आदि की चर्बी कम की जा सकती है और पैरों को ताकतवर बनाया जा सकता है। आपको यह एक्सरसाइज लगातार 1 मिनट तक करनी है।

वॉल सिट

वॉल सिट मुख्य रूप से आपके शरीर के निचले भाग पर असर डालती है। इससे मसल्स की सहनशक्ति बढ़ती है और शरीर की स्थिरता में सुधार आता है। वहीं, वॉल सिट पेट की चर्बी को कम करने में भी मदद करती है। इस एक्सरसाइज को भी 1 मिनट तक लगातार करना है।

पुश-अप्स

पुश-अप्स आपके पेट की चर्बी को कम करने के साथ मसल्स बनाने में भी मदद करता है। दरअसल, पुश अप्स करके चेस्ट, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स और शोल्डर को मजबूत व ताकतवर बनाया जा सकता है। वहीं, इस एक्सरसाइज के दौरान पेट की मसल्स में जरूरी खिंचाव आता है और उनसे चर्बी कम होने लगती है। आपको 1 मिनट तक लगातार पुश-अप्स करना है।

क्रंचेस

बैली फेट कम करने के लिए क्रंचेस काफी शानदार एक्सरसाइज है। क्योंकि यह सीधा आपके पेट की मसल्स पर प्रभाव डालती है। इसके अलावा, क्रंचेस करने से आप एब्स मसल्स भी बना सकते हैं, जो कि आपकी पर्सनालिटी सुधार देगी। बैली फैट कम करने वाले 5 मिनट वर्कआउट में क्रंचेस को भी 1 मिनट तक करना है।

स्क्वैट्स

पेट की चर्बी के साथ जांघ और कूल्हों पर चर्बी आने का भी खतरा होता है। इन हिस्सों की चर्बी घटाने के लिए आप स्क्वैट्स काफी प्रभावशाली एक्सरसाइज है। यह देसी उठक-बैठक का विदेशी रूप है। स्क्वैट्स करके टांगों की हैमस्ट्रिंग, क्वाड्स, ग्लूट मसल्स को भी मजबूत बनाया जा सकता है। स्क्वैट्स को 1 मिनट तक करें।

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles