35.8 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

World Biggest Animal: आइए जानें दुनिया के सबसे बड़े जानवर

हमारे पाठको आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे की दुनिया में सबसे बड़े जानवर कौन हैं (Duniya Ke Sabse Bade janwar) । दुनिया बहुत बड़ी है, जहां मनुष्य के साथ-साथ कई जानवर भी रहते हैं। जानवर कई तरह के होते हैं, कोई बहुत छोटा तो कोई बहुत बड़ा। इनका जीवन इंसान के जीवन के मुकाबले बहुत छोटा होता है। ये बहुत कम वक्त जीते हैं। कई लोग जानवर को पालते हैं, इनकी सेवा करते हैं। कहा जाता है, जानवर को पालना सबसे पुन्य का काम होता है। कई लोग इस पुन्य को कमाते हैं, इनको अपने परिवार का हिस्सा बनाते हैं। जानवर कई तरह के होते हैं, कुत्ता बिल्ली गाय, शेर आदि। लोगों को अलग-अलग जानवरों को पालने का शौक होता है। ये इनसे इतने करीब हो जाते हैं, कि इनके मरने के बाद दुख भी उतना ही होता है।

जानवर कई प्रकार के होते हैं, कोई बहुत छोटा, तो कोई बहुत बड़ा। कई जानवर वक्त के साथ लुप्त भी हो चुके हैं। इनके अवषेश किसी लैब में देखने को मिलते हैं, तो कई जानवर ऐसे भी रहे हैं, जिनके बारे में केवल किताबों में देखने को मिलता है। आज हम यहां बात करेंगे दुनिया के सबसे बड़े जानवरों के बारे में। आज हम आपको 10 ऐसे जानवरों के बारे में बताएंगे जो दुनिया में सबसे बड़े(World Biggest Animal) हैं। जिन्हें देखकर ही ड़र लगता है, उनमें से कई जानवर लुप्त भी हो चुके हैं।

Table of Contents

Duniya Ke Top 10 Sabse Bade janwar | दुनिया के 10 सबसे बड़े जानवर (Top 10 World Biggest Animal)

दुनिया का सबसे बड़ा जानवर ब्लू व्हेल (Blue Whale)

समुद्री दुनिया में कई रहस्यमई चीजें पाई जाती हैं। दुनिया के सबसे बड़े जानवर की बात करें तो, यह समुद्र में ही पाया जाता है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है Blue Whale का। इसका आकार इतना बड़ा है कि इसके सामने कोई भी जानवर छोटा पड़ जाए। यह आज भी दुनिया में मौजूद है। यह बहुत ही धीरे चलने वाली मछली है। इसका वजन बाकी वेल्स के मुकाबले काफी ज्यादा है, इनकी लंबाई के बारे में बात करें तो इनकी लंबाई 29.9 मीटर यानी लगभग 98 फीट होती है। इनका वजन 400,000 पाउंड होता है। इनकी उम्र वैसे तो 80-90 साल की होती है। इसका दिल एक छोटी कार जितना बड़ा होता है और इसकी जीभ का वजन एक हाथी के बराबर होता है।

Advertisement

दुनिया का सबसे बड़ा जानवर अफ्रीकी बुश हाथी /African Bush Elephant

इस लिस्ट में दूसरा नाम है अफ्रीकी बुश हाथी का, इसे Loxodonta africana भी कहा जाता है। African Elephant जमीन पर रहने वाला सबसे बड़ा जानवर है। इसके नाम से आपको पता चल ही गया होगा की ये मुख्य रूप से अफ्रीका में ही पाया जाता है। इसका वजन लगभग 7 टन तक और इसकी लंबाई लगभग 35 फीट तक होती है। इसकी ऊंचाई लगभग 13 फीट होती है। अब यह धीरे-धीरे लुप्त होने की कगार पर हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा जानवर कोलसल स्क्विड (Colossal squid)

कोलसल स्क्विड भी एक समुद्री जानवर है, यह केवस समुद्र में पाया जाता है। यह देखने में एकदम जेली फिश की तरह होता है। इसकी आंखे सभी जानवरों से काफी बड़ी होती है। इसकी लंबाई 60 फिट से 90 फिट तक होती है। इसकी एक आंख ही केवल 10 इंच के व्यास के बराबर होती है।

दुनिया का सबसे बड़ा जानवर जिराफ़ (Giraffe)

सबसे बड़े जानवरों की बात करें तो इनमें Giraffe का नाम भी आता है। Giraffe की लंबाई करीब 19 फीट होती है, जिसमें से इसकी गर्दन की लंबाई ही 6 फीट होती है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि, जब एक Giraffe का जन्म होता है, तब उसकी लंबाई 5 फीट होती है। आकार में सबसे बड़े Giraffe, East Africa के Grassland के होते हैं। Giraffe एक शेर से भी ज्यादा शक्तिशाली होते हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा जानवर व्हेल शार्क (Whale Shark)

Whale Shark की बात करें तो ये समुद्र में पाए जाते हैं। व्हेल शार्क, की लंबाई 40 फीट तक होती है और इसका वजन लगभग 22000 किलो होता है। यह महासागरों में पाया जाता है। इनकी उम्र लगभग 80 से 130 साल होती है।

दुनिया का सबसे बड़ा जानवर Brown Bear

इस लिस्ट में अगला Brown Bear का आता है। यह यूरोप, अमेरिका एशिया के जंगलो में पाया जाता है। Brown Bear की अगर काले भालू से तुलना की जाए तो ये उनसे काफी बड़े होते हैं। इनका वजन लगभग 1 टन के आसपास होता है। जब यह अपने दोनों पैरों पर खड़े होते हैं, तब इनकी लंबाई 10 फीट तक होती है।

दुनिया का सबसे बड़ा जानवर Saltwater Crocodile

मगरमछ वैसे तो बहुत खतरनाक होते हैं, लेकिन यह मगरमछ सबसे बड़े होते हैं। इन्हें खारे पानी में पाया जाता है। यह लगभग 17 फीट लंबे होते हैं और इनका वजन 453 किलो होता है। यह ऑस्ट्रेलिया और एशिया में पाए जाते हैं। यह जानवर सबसे खतरनाक शिकारी जानवर माना जाता है। यह एक बार में अपने शिकार को पूरा निगल लेता है।

दुनिया का सबसे बड़ा जानवर Chinese Salamander

वैसे तो आपको नाम से ही पता लग गया होगा चीनी समन्दर चीन में ही पाए जाते हैं। यह जानवर भी दुनिया के सबसे बड़े जानवर में से एक हैं। इनका वजन 30 से 60 किलो का होता है और इनकी लंबाई 6 फीट तक होती है।

दुनिया का सबसे बड़ा जानवर शुतुरमुर्ग (Ostrich)

दुनिया के सबसे बड़े पक्षी की बात करें तो वो है शुतुरमुर्ग। इसे भी दुनिया के सबसे बड़े जानवरों में से एक माना जाता है। यह जमीन के किसी भी जानवर के मुकाबले सबसे बड़े अंडे देता है। इसकी ऊंचाई 9 फीट होती है और इसका वजन 150 किलो होता है।

दुनिया का सबसे बड़ा जानवर गोलियत बीटल (Goliath Beetel)

बीटल की बात की जाए तो आप सोच रहे होंगे की यह तो बहुत छोटे कीड़े जैसे होते हैं। लेकिन हम यहां बात कर रहे हैं, गोलियत बीटल की। यह ज्यादातर अफ्रीका में पाए जाते हैं। यह किड़े-मकौड़े में सबसे बड़ा कीड़ा है। इसकी लंबाई 4.5 इंच है और इसका वजन 100 ग्राम है।

हमने इस लेख में दुनिया के 10 सबसे बड़े जानवर – 10 Biggest Animals in the World के बारे में जानकारी दी हैं हमें आशा है आपको हमारी जानकारी पसंद आयी होगी और ऐसी ही खबरों के लिए हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब एंड शेयर जरूर करे हम आपको देश विदेश की जानकारी देते रहेंगे।

दुनिया का सबसे बड़ा जानवर कौन है

Answer :- Blue Whale (ब्लू व्हेल)

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles