26.1 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 18, 2024
Recommended By- BEdigitech

आपकी किस्मत को बदल सकते है ये खास उपाय, एक बार उपयोग में जरूर लाएं ?

कई बार लोगों की किस्मत इतनी खराब चल रही होती है कि वह अगर सोने को भी हाथ लगाए तो वह राख बन जाता है और बुरी किस्मत के चलते लोग तनाव में रहने लगते है। साथ ही लोग खुद को कोसने भी लगते है।

जो कि बिल्कुल गलत है आपको अपनी किस्मत को कोसने के बजाए उसे कैसे बदला जाए। इस पर विचार करना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि हम भी अपनी किस्मत को बदलना चाहते है लेकिन बदले कैसे।

तो आपको चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है आप बस हमारी पोस्ट को पढ़े और फिर देखिए कैसे आपके दिन बदलते है क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसे अचूक उपाय लेकर आए है। जो कि आपकी किस्मत को एक दम से बदल देंगे। तो आइए शुरू करते है और आपको उपायों की विस्तार से जानकारी देते है।

Table of Contents

Advertisement

व्यापार में फायदे के लिए उपाय

अगर आपके व्यापार में बार-बार परेशानी आती हो तो आपको अपने घर, दुकान या शोरूम में एक अलंकारिक फव्वारा रखना चाहिए और साथ ही एक मछलीघर भी। लेकिन मछलीघर में आप जिन मछलियों को रखे उसमें 8 मछली सुनहरी होनी चाहिए और एक मछली काली होनी चाहिए।

ध्यान रहें आपको इसे उत्तर या उत्तरपूर्व दिशा में ही रखना है और अगर आपके मछलीघर में कोई मछली मर जाए जो मरी हुई मछली को निकालकर वैसी ही सेम मछली फिर से उसमें रख दें। अगर आप इस उपाय को करते है तो आपकी परेशानी समाप्त हो सकती है।

परेशानी दूर करने के लिए उपाय

अगर आप पर बार-बार परेशानी आती हो तो आपको रात को सोने से पहले एक तांबे के लोटे में जल और उसमें लाल चंदन मिलाकर उसे अपने सिरहाने रखकर सोना चाहिए और सुबह उठकर उस जल को तुलसी के पौधे में डाल देना चाहिए। ऐसा करने से परेशानी समाप्त हो जाती है।

धन बढ़ाने के उपाय

अगर आप चाहते है कि आपके घर में धन की कमी ना हो तो आपको हर एक शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद को भोजन कराना चाहिए और रविवार के दिन गाय को गुड़ खिलाना चाहिए। साथ ही आपको रोजाना प्रातः स्नान करने के बाद “ॐ पद्मावती पद्म कुशी वज्रवज्रांपुशी प्रतिब भवंति भवंति।।´´ का जाप करना चाहिए। ऐसा करने आपके घर में धन-संपदा बढ़ सकती है।

संकट दूर करने के लिए उपाय

अगर आपके घर में किसी पर संकट मंडराता रहता हो तो आपको एक सफेद कपड़ा लेकर उसमें खिले हुए 5 लाल गुलाब के फूल रखकर बांध देना चाहिए। इसके बाद उस पोटली को लेकर 21 बार गायत्री मंत्र का जाप करें और फिर उसे ले जाकर किसी भी बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। ऐसा करने से सभी संकटों से मुक्ति मिल जाती है।

ये भी पढ़े – वास्तु शास्त्र: चाबियों को लेकर भुले से ना करें ये गलतियां, आर्थिक तंगी का बनता है सबसे बड़ा कारण!

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles