30.1 C
Delhi
सोमवार, अक्टूबर 2, 2023
Recommended By- BEdigitech

अगर नौकरी या कारोबार को लेकर हैं परेशान तो बुधवार को कर लें ये खास उपाय, अवश्य मिलेंगे लाभ ?

कई बार ऐसा होता है कि हम चाहते तो बहुत कुछ है लेकिन हमें उसके अनुसार फल नहीं मिल पाता। जिसके चलते हम काफी निराश हो जाते है। ऐसे में क्या किया जाए ये हम सभी का सवाल होता है।

तो हम आपको बता दें कि आपको इसके लिए भगवान श्री गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। क्योंकि भगवान श्री गणेश जी को प्रथम पूज्य देव माना जाता है और भगवान श्री गणेश जी की पूजा करने से सभी समस्याओं का हल निकल जाता है।

ऐसे में अगर दिन बुधवार का हो तो क्या ही बात क्योंकि बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित होता है और इस दिन की गई पूजा या उपाय का कई गुना अधिक फल मिलता है।

इसीलिए आज हम आपके लिए बुधवार के कुछ खास उपाय लेकर आए है जिन्हें अगर आप करते है तो इनसे आपको लाभ अवश्य मिलेंगे। तो कौनसे है ये खास उपाय आइए नजर डाल लेते है।

Table of Contents

गाय को खिलाएं घास

अगर आप आर्थिक समस्या का सामना कर रहे है तो आपको बुधवार वाले दिन गाय को हरी घास खिलानी चाहिए। इसके अलावा भगवान गणेश जी को घास अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से घर की आर्थिक समस्या दूर होती है।

लड्डू का करें दान

अगर आपके जीवन में धन की कमी आ रही हो तो आपको बुधवार के दिन एक कांसे की थाली लेकर उसमें चंदन से ‘ऊँ गं गणपतयै नम:’ लिख देना चाहिए और साथ ही उस थाली में पांच लड्डू रखकर किसी भी मंदिर में दान कर देना चाहिए। ऐसा करने से धन आगमन के द्वार खुलते हैं।

हरी वस्तुओं का करें दान

अगर आपका बुध कमजोर स्थान में हो तो आपको बुधवार वाले दिन घर से हरे रंग का रुमाल लेकर निकलना चाहिए और साथ ही हरे मूंग या फिर हरे रंग के कपड़े का दान करना चाहिए। अगर संभव हो तो आप हरे रंग के कपड़े धारण करें। ऐसा करने से बुध की स्थिति ठीक होती है।

भगवान श्री गणेश को लगाए सिंदूर का तिलक

जब भी आप घर से किसी कार्य के लिए निकले तो आप सबसे पहले भगवान श्री गणेश जी के माथे पर तिलक लगाएं फिर अपने माथे पर तिलक लगाएं। ऐसा करने से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

ये भी पढ़े  मोहिनी का ये एक पौधा किसी की भी कर सकता है आर्थिक तंगी को दूर, जानें लगाने की सही दिशा!

ये भी पढ़े  घर से दरिद्रता और बुरी शक्तियों को दूर करती है एरोवाना मछली, जानें इसे रखने से होने वाले लाभ और इसके लिए सही दिशा!

Recommended By- BEdigitech
शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles