37.8 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

महेश बाबू के पिता सुपरस्टार कृष्णा का निधन, 2 महीने पहले मां का हुआ था निधन

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के पिता को एक दिन पहले दिल का दौरा पड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह करीब 4 बजे सुपरस्टार कृष्णा का निधन हो गया है। कृष्णा घट्टामनेनी एक मशहूर तेलुगू एक्टर थे। उन्हें सुपरस्टार कृष्णा के नाम से भी जाना जाता है। कृष्णा 79 साल के थे। हैदराबाद के प्राइवेट अस्पताल में महेश बाबू के पिता ने अपनी अंतिम सांस मंगलवार सुबह 4 बजे ली है। सोमवार को उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया था। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कृष्णा घट्टामनेनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कृष्णा घट्टामनेनी के फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान को याद किया है।

महेश बाबू के फैंस उनके पिता के निधन की खबर सुनते ही इमोशनल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस और टॉलीवुड सेलेब्स दिग्गज अभिनेता को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार कृष्णा के निधन की खबर से मातम का माहौल है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी सुपरस्टार कृष्णा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

महेश बाबू के परिवार के लिए ये वक्त मुश्किलों से भरा है। करीब 2 महीने पहले महेश बाबू की मां निधन हुआ था। इस गम से परिवार अभी उभरा भी नहीं था कि अब उनके सिर से पिता का साया उठ गया। महेश बाबू अपने पिता के काफी करीब थे। पिता के निधन ने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया है। वो अपने पिता के काफी करीब थे। वो अक्सर उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते थे।

krishna ghattamaneni

कृष्णा घट्टामनेनी कौन थे?

कृष्णा का जन्म 31 मई 1943 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के बुरिपालेम में हुआ था। उनके माता-पिता घट्टामनेनी राघवय्या चौधरी और नागरत्नम्मा हैं। कृष्णा की दो बार शादी हुई थी- इंदिरा देवी (1952–2022) और विजया निर्मला (1969–2019) से। इंदिरा देवी के साथ उनके पांच बच्चे थे, दो बेटे- रमेश बाबू और महेश बाबू, और तीन बेटियां- पद्मावती, मंजुला और प्रियदर्शिनी। कृष्णा की विजया निर्मला से साक्षी (1967) के सेट पर मुलाकात हुई थी। इस जोड़ी ने 40 से अधिक फिल्मों में एक साथ काम किया था और उनकी कोई संतान नहीं थी।

Advertisement

रमेश बाबू एक फिल्म निर्माता थे जबकि महेश बाबू तेलुगु सिनेमा में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। पद्मावती की शादी गल्ला जयदेव से हुई है, मंजुला ने निर्माता और अभिनेता संजय स्वरूप से शादी की है, और प्रियदर्शिनी की शादी अभिनेता-निर्माता सुधीर बाबू से हुई है।

सुपरस्टार कृष्णा एक एक्टर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर होने के साथ राजनेता भी थे। अपने 5 दशक के करियर में उन्होंने करीब 350 फिल्मों में काम किया था। वो पद्म विभूषण से सम्मानित थे। उन्होंने अपना फिल्मी करियर छोटे रोल्स से शुरू किया था। 1961 में उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया था। वे 1965 में आई फिल्म Thene Manasulu में बतौर लीड एक्टर दिखे थे।

ये भी पढ़े पुष्पा: द रूल: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का फर्स्ट ग्लिम्प्स 17 दिसंबर को होगा रिलीज

ये भी पढ़े मैं सुबह कोलकाता में टैक्सी चलाता था, और फिर शाम को थिएटर रिहर्सल के लिए जाता था। “- राजेश शर्मा

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles