33.1 C
Delhi
शनिवार, सितम्बर 23, 2023
Recommended By- BEdigitech

अगर पाना चाहते है भगवान भोलेनाथ की कृपा, तो सोमवार को कर लें बस ये काम ?

हफ्ते में होते है सात दिन और कोई ना कोई दिन किसी ना किसी भगवान या फिर देवता को समर्पिक होता है और अगर भगवान भोलेनाथ की कृपा पानी हो तो सोमवार से बेहतर तो कोई दिन ही नहीं होता। क्योंकि सोमवार का दिन स्वंय भगवान भोलेनाथ को जो समर्पित है।

भगवान भोलेनाथ की बात करें तो शिवपुराण के अनुसार भोलेनाथ ऐसे भगवान है जिन्होंने एक चोर को कुबेर की उपाधि दे दी थी और शिवपुराण में ये भी लिखा है कि अगर कोई भक्त सच्चे दिल के साथ में भगवान भोलेनाथ की पूजा करें तो वह अपनी किसी भी मनोकामना को सिद्ध कर सकता है।

इसके अलावा अगर कोई महिला भगवान भोलेनाथ की पूजा करे तो उसे एक अच्छा जीवनसाथी भी मिल सकता है। अपने नाम की तरह ही भोले स्वभाव के भोलेनाथ इतने भोले है कि वह भक्त के एक लोटा जल चढ़ाने से भी प्रसन्न हो जाते है।

इसीलिए अगर आप भी भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करके अपनी मनोकामना को पूर्ण करना चाहते है तो हमारी पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़िएगा क्योंकि यहां हम आपको ऐसे कुछ खास उपाय बताने वाले है। जिन्हें करके आप भी भगवान भोलेनाथ से अपनी बात मनवा सकते है। तो कौनसे है ये खास उपाय आइए अब जान लेते है।

Table of Contents

सोमवार के खास उपाय ?

भोलेनाथ को लगाएं घी, शक्कर और गेहूं से बनी चीज का भोग

अगर आप चाहते है कि आपके घर में सदैव सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे तो आपको सोमवार के दिन घी, शक्कर और गेहूं से बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए। इसके लिए आप या तो चूरमा या फिर हलवा कुछ भी बनाकर भोग लगा सकते है।

सफेद वस्तुओं का करें दान

अगर कोई व्यक्ति सोमवार के दिन किसी भी सफेद वस्तु जैसे कि दही, सफेद वस्त्र, दूध या फिर शक्कर का दान करता है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है और ऐसा करने से भोलेनाथ का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

शिव रक्षा स्त्रोत का करें पाठ

अगर किसी व्यक्ति को मेहनत करने के बावजूद भी मेहनत का फल नहीं मिलता हो और उसे गरीबी भरा जीवन जीना पड़ रहा हो तो ऐसे व्यक्ति को सोमवार के दिन शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते है और अपने भक्त को हर परेशानी से बचाते है।

शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें

अगर आप चाहते है कि भगवान भोलेनाथ आप पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखें तो आपको सोमवार के दिन किसी भी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर अखंडित चावल, चंदन, धतूरा, दूध, आक, गंगा जल, और बेलपत्र अर्पित करने चाहिए।

ये भी पढ़े – शनिवार के ये खास उपाय बदल सकते है आपके दिन, कौनसे है ये उपाय जानने के लिए पढ़े पूरी खबर ?

Recommended By- BEdigitech
शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles