27.8 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

अगर सेहत का चाहते है वरदान तो करें क्विनोआ का सेवन, फायदों को जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान ?

जिस प्रकार से आज कल हमारा खान-पान हो गया है ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। लेकिन अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी के चलते हम अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते और नतीजा यह निकलता है कि हमें इसके कई गंभीर परिणाम भूगतने पड़ते है।

इसीलिए आज हम आपके लिए एक ऐसी चीज की जानकारी लेकर आए है जिसका अगर आप सेवन करते है तो आप अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल रख पाएंगे, इसका नाम है क्विनोआ। अब आप सोच रहें होंगे कि आखिर क्विनोआ होता क्या है।

तो हम आपको बता दें कि यह क्विनोआ एक दक्षिण अमेरिकी में पाया जाने वाला पौधा होता है, जिसके बीज को गेहूं की तरह अनाज के रूप में खाया जाता है। लेकिन यह गेहूं कि तरह हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक बिल्कुल नहीं होता।

बल्कि यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही अधिक फायदेमंद माना जाता है। इससे हमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिल जाते है जो कि किसी एक अनाज से ले पाना मुश्किल होता है। इसमें फाइबर, आयरन और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है।

Advertisement

हमें विश्वास है कि अब आप क्विनोआ के बारे में अच्छे से जान गए होंगे तो आइए अब आपको इसके अन्य फायदों की जानकारी देते है। जिसको जानने के बाद शायद आप इसको खाने से अपने आप को रोक नहीं पाएंगे।

Table of Contents

क्विनोआ से मिलने वाले फायदे ?

पाचन के लिए माना जाता है अच्छा

अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्या रहती हो तो आपको क्विनोआ को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए क्योंकि इससे हमारे शरीर को अच्छी मात्रा में फाइबर मिल जाता है। जो कि हमारे पाचन को मजबूत बनाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और इसके सेवन से पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है।

हड्डियों को बनाता है मजबूत

क्विनोआ को हमारी हड्डियों के लिए भी अच्छा माना जाता है क्योंकि इससे हमारे शरीर को कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, मैंगनीज और अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व मिल जाते है जो कि हमारी हड्डियों को मजबूती देने के लिए बहुत ही ज्यादा कारगर होते है। साथ ही इसके सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

वजन को करता है कंट्रोल

अगर आप अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान रहते है तो आप क्विनोआ का सेवन कर सकते है क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिससे हमारा पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसीलिए आप अधिक भोजन करने से बच जाते है। जिससे धीरे-धीरे वजन भी कंट्रोल में आने लगता है।

खून की कमी को करता है दूर

अगर किसी व्यक्ति के शरीर में खून की कमी की समस्या रहती हो तो ऐसे व्यक्ति को क्विनोआ का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन हमारे शरीर में खून को बढ़ाता है। जिससे धीरे-धीरे खून की कमी की समस्या समाप्त हो जाती है।

ये भी पढ़े – Heart attack ke upay in hindi आइए जानते है हार्ट अटैक के कारण, बचाव और उपाय ?

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles