30.6 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
Recommended By- BEdigitech

जानें, अनार के जूस के फायदें और नुक्सान, वजन घटाने सहित पचान को रखता दुरुस्त !

नई दिल्ली : अनार का जूस में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है, जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते है। आपको बता दें, अनार का जूस पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर दुरुस्त रहता है और एनीमिया से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा अनार के जूस से शरीर ऊर्जा से भरपू रहता है और पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। साथ ही यदि आप वजन कम करना चाहते है तो ऐसे में आपको अनार का जूस का सेवन करना चाहिए इसे रामबाण इलाज माना जाता है। अक्सर कई मामलों में अनार के जूस को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन आपको बता दें जिस प्रकार इसके फायदें है ठीक इसी प्रकार इसके कुछ कुछ साइड इफेक्ट्स भी है। चलिए जानें, अनार का जूस के फायदे और नुकसान !

Table of Contents

अनार के जूस से होने वाले फायदें

अनार का जूस

ये भी पढ़े सर्दियों में संतरा होता है सेहत के खजाने के समान, जानिए…

आपको बता दें, अनार के जूस में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये पोषक तत्व हमारे मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखते है साथ ही पाचन को भी ठीक बनाए रखते है। इसके अलावा इसे वजन घटाने के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है।

आपको बता दें, अनार के जूस में पाये जाने वाला फाइबर हमारे पाचन को दुरुस्त बनाए रखता है। अनार में एंटी इंफ्लामेटरी और एंटी कैंसर जैसे तत्व पाए जाते है। अनार हमारी आंतो को हेल्दी रखने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाएं रखने में मदद करती हैं।

Advertisement

बता दें, अनार में पॉलीफेनोल्स गुण पाया जाता है ये हमारे शरीर से कई प्रकार की सूजन को कम करते है। अनार में रुमेटाइड आर्थराइटिस, इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज, मेटाबॉलिजम और दिल से संबंधी बीमारियों को आपसे दूर रखते है।

आपको बता दें, अनार में पॉलीफेनोल्स पाया जाता है, जो काफी पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है। इसे कैंसर की रोकथाम के लिए भी काफी प्रभावी माना जाता है।

अनार के जूस में अल्जाइमर की समस्या को खत्म करने की क्षमता होती है, अनार का सेवन इसमें मददगार होता है।

अनार के जूस का सेवन दिल की बीमारी से जूझने वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इससे दिल की सेहत में भी सुधार होता है।

अनार के जूस से होने वाले नुक्सान

आपको कभी भूलकर भी अनार का सेवन खांसी, इंफ्लूएंजा और कब्ज की समस्या में नहीं करना चाहिए।

अनार के जूस में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर की समस्या में नुकसान पहुंचाता है।

ब्लड प्रेशर की यदि आप दवा खाते है तो ऐसे में आपको डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।

इसके अलावा जिन लोगों को अनार से एनर्जी है उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

ये भी पढ़े एलोवेरा का सेवन करने से दूर होती है ये स्वास्थ्य समस्याएं,…

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles