32.1 C
Delhi
गुरूवार, सितम्बर 28, 2023
Recommended By- BEdigitech

भूलकर भी ना लगाएं अपने घर में ये पेड़ पौधे, आपके भी घर में हो सकता है नकारात्मक ऊर्जा का वास

नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र के हमारे जीवन में बेहद महत्व होता है, घर में रखी हर एक वस्तु का सीधा सीधा संबध घर के वास्तु से होता है। यदि कोई वस्तु सही स्थान व सही दिशा में नहीं होती है तो उस घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है। परंतु यदि सभी वस्तुएं वास्तु में बताएं गए नियमों के अनुसार होती है, तो उस घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है। अक्सर बहुत से लोगों को अपने घर में पौधो को लगाना बहुत पसंद होता है। कोई घर में सुंदरता लाने के लिए तो कोई पूजा-पाठ के लिए पौधों घर में लगाते है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में लगाने से खुशहाली बनी रहती है। लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी होते है, जिन्हें घर में लगाना नहीं चाहिए। माना जाता है इन पौधो को घर में लगाने से आपके जीवन में गलत प्रभाव पढ़ने लगता है। वास्तु के मुताबिक, इन पौधो को घर में लगाने से परिवार के लोगों पर गलत प्रभाव पढ़ता है और सुख-शांति भंग होने लगती है।

Table of Contents

इन पौधो को भूलकर भी ना रखें ये पौधे

कपास का पौधा

ये भी पढ़े जानिए चाणक्य नीति की 10 बातें जिन्हें अपनाकर आप भी बदल सकते हैं अपना जीवन ?

मेहंदी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपको कभी भी भूलकर भी अपने घर में मेहंदी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार मेहंदी के पौधे को घर में लगाने से नकारात्मकता ऊर्जा का प्रभाव पढ़ता है।  साथ ही इसके पौधे में से उठने वाली तीव्र सुगंध शुभ नहीं मानी जाती।

बबूल का पौधा

वास्तु के अनुसार, बबूल का पौधा घर में नहीं लगना चाहिए, क्योंकि इस पौधे में कांटे पाए जाते है और वास्तु की मानें तो काटें वालें पेड़ पौधे शुभ नहीं माने जाते है। कांटे वाले पेड़ पौधें घर में रखने से झगड़े बढ़ते है और घर परिवार  के लोगों को बीमारियों घेरने लगती है।

इमली का पौधा

वास्तु के मुताबिक, इमली का पौधा घर में रखना अशुभ होता है, माना जाता है कि इस पौधे को घर में रखने से बुरी ऊर्जाओं का प्रभाव पढ़ने लगता है। खट्टी-मीठी इमली के पौधे को घर में नहीं लगना चाहिए।

बोंजाई का पौधा

वास्तु के अनुसार, बोंजाई का पौधा देखने में तो काफी ज्यादा बेहद खूबसूरत लगता है और लेकिन इस पौधो को घर में लगाना अशुभ माना जाता है। बोंजाई का पौधा घर में लगाने से परहेज करना चाहिए।

कपास का पौधा

वास्तु के अनुसार, रूई या कपास के पौधे को कभी भी घर में नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इस पौधे के  घर में लगाने से अशुभ संकेत मिलते है और आपके साथ कुछ ना कुछ बुरा होने लगता है।

ये भी पढ़े अगर सरकारी नौकरी की हो ख्वाहिश, तो एक बार जरूर करें ये लाल किताब के रामबाण उपाय, अवश्य मिलेंगे लाभ ?

Recommended By- BEdigitech
मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles