35.6 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

रात में सोते वक्त यदि आपको भी आते है बुरे सपनें तो, करें वास्तु के ये 4 उपाय!

नई दिल्ली: अक्सर हम में से बहुत से लोगों को रात में बुरे-बुरे सपनें आते है जिसके बाद उन सपनों से डर कर पुरी रात नहीं सो पाते। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताएं गए है जिनको करने से आपको बुरे सपनें आने बंद हो सकते है। आपको बता दें वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बेहद महत्व होता है। यदि घर में कोई वस्तु अपने ठीक स्थान या दिशा में नहीं होती तो वहां वास्तु दोष लग जाता है और रात को बुरे सपनें परेशान करने लगते है। इसके अलावा मुख्य कारण गदें बिस्तर, गंदे पैर लेकर बिस्तर में सोने से और स्ट्रेस लेकर सोने से भी आपको बुरे सपनें आने लगते है। वहीं कई बार हमें हमारे ग्रहों के भारी होने से भी बुरे सपनें आने लगते है। आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बुरे सपनों से बचने के लिए कुछ रल उपाय बतानें जा रहे है जिनको करने से आप भी अब चैन की नींद सो सकोगें।

bad dream

Table of Contents

1. मोरपंख रखें तकिए के नीचे

वास्तु शास्त्र के अनुसार बुरे सपनें आने पर आपको अपने तकिए के नीचे मोरपंख को रख कर सोना चाहिए। बता दें मोरपंख स्ट्रेस दुर करने में आपकी मदद कर सकता है क्योंकि इसमें मौजूद रंग अलग तरह के होते है जिनको देखने के बाद मन शांत हो जाता है। यदि आप तकिए के नीचे मोरपंख रखतें है तो इससे नींद अच्छी होती है और आप स्ट्रेस में भी अच्छा महसूस करते है।

ये भी पढ़े –बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय Budh grah ko majboot…

2. हनुमान चालीसा रखें तकिए के नीचे

वास्तु के मुताबिक, बजरंग बली की हनुमान चालिसा हमें सभी संकटों से बचाए रखती है। इसको पढ़ने से स्ट्रेस तो दूर होता ही है साथ ही आप डर से घबराबतें भी नहीं है। यदि आपको भी रात में बुरे सपनें आते है तो आप हनुमान चालीसा अपने तकिए के नीचे रख सकते है इससे आपको डरावनें सपनें नहीं आते और आप स्ट्रेस फ्री होकर अपनी नींद पुरी करते है।

Advertisement

3. लोहे का चाकू तकिए के नीचे रखें

मान्याताओं के अनुसार बुरे सपनें आने पर हमें अपने तकिए के नीचे लोहे का चाकु रखना चाहिए, ऐसा माना जाता है कि लोहे हमें कई बुरी चीजों से बचा कर रखता हैं। इसके अलावा लोहे का चाकु पास में रखने से केतु और शनि के प्रभाव भी कम हो जाते हैं।

4. रुद्राक्ष रखें तकिए के नीचे

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि आपको भी बूरे सपनें आते है तो आप तकिए के नीचे रुद्राक्ष रखें, ऐसा करने से आप बुरे सपनों से बच सकते है। आपको बता दें रुद्राक्ष को शांति का प्रतिक माना जाता है और ये संताप और क्रोध को भी कम करने का काम करता है। रात को सोते वक्त यदि आपको डर लगता है तो आप तकिए के नीचे रुद्राक्ष को रख के आराम से सो सकते हैं।

ये भी पढ़े – सीहोर वाले Pradeep Mishra Ke Upay जो आपके जीवन को बदल…

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles