37.8 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 18, 2024
Recommended By- BEdigitech

मेष राशि का जीवनसाथी – मेष राशि के जातकों का कैसा होना चाहिए जीवनसाथी और क्या होने चाहिए उसमें गुण यहां जाने ?

Table of Contents

मेष राशि के जीवनसाथी के लिए क्या गुण होने चाहिए और उनका किस राशि के लोगो से प्यार होगा

जब राशियों की बात होती है तो सबसे पहला नाम आता है मेष राशि का क्योंकि मेष राशि का राशियों की श्रेणी में पहला स्थान होता है। अगर बात करें मेष राशि की तो इस राशि का तत्व है अग्नि और सभी राशियों के गुण उनकी राशि के तत्व पर आधारित होते है।

अब मेष राशि का तत्व ही अग्नि होता है तो इस राशि के जातकों का रवैया क्रोधी और रूखा माना जाता है। मेष राशि के जातकों के लिए ऐसा कहा जाता है कि इस राशि के जातक जो चाहते है उसे पा लेते है। यह लोग स्वभाव से जिद्दी होते है और जिस चीज की चाह करते है वो पा कर ही दम लेते हैं।

इस राशि के जातकों के अंदर उच्च आकांक्षाएं होती हैं। अब सवाल ये उठता है कि अगर मेष राशि के जातक खुद ही जिद्दी होते हैं। तो इनका जीवनसाथी कैसा होता होगा। अगर आपका भी यही सवाल है तो चिंता छोड़ दीजिए क्योंकि हमारी आज की इस पोस्ट में आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी सभी जानकारी मिलने वाली है। तो अंत तक हमारे साथ में बने रहें आइए शुरू करते हैं।

Advertisement

mesh rashi

मेष राशि के जातकों का विवाह और दांपत्य जीवन कैसा होता है ?

अगर बात करें मेष राशि के जातकों की तो यह अपने जीवनसाथी को हमेशा अधिक सक्रिय और आकर्षक देखना पसंद करते हैं और अपने साथी से प्रेम का आश्वासन चाहते हैं। मेष राशि का जातक चाहे पुरुष हो या फिर स्त्री उन्हें एकांत बिल्कुल भी पसंद नहीं होता।

वह चाहते हैं कि उनका जीवनसाथी उन्हें हमेशा सहयोग करे लेकिन वो कहते हैं ना कि हर कोई कभी भी परफेक्ट नहीं होता इसीलिए मेष राशि के जातकों की अपने जीवनसाथी के प्रति अधिक इच्छाओं के कारण उनकी अपने जीवनसाथी से लड़ाई भी हो जाती है।

इसके अलावा मेष राशि के जातकों की काम-भावना भी काफी प्रबल होती है जिससे उनका हर समय दिल काम-वासना में लगा रहता है। मेष राशि के जातकों की कुंडली में जब सूर्य, मंगल तथा शुक्र ग्रह का योग बनता है तो इससे उनकी सैक्स के प्रति इच्छाएं और अधिक प्रबल हो जाती है।

जिससे वह सैक्स में हमेशा नवीनता चाहते हैं। इसकी वजह से मेष राशि के जातक अपने जीवनसाथी के प्रति सौंदर्य आकर्षण समाप्त कर देते हैं। अपनी इसी कमी के चलते वह बार-बार अपने जीवनसाथी पर शक करते है और अपने दाम्पत्य जीवन को गृह कलह से भर देते हैं।

ये भी पढ़े – वृश्चिक राशि का भाग्योदय, वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा 2022,…

मेष राशि के जातकों के जीवनसाथी में होने चाहिए ये गुण ?

महत्वकांक्षी होना चाहिए

मेष राशि के जातक कभी भी चुनौतियों से नहीं घबराते इसलिए वह चाहते हैं कि उनका जीवनसाथी भी ऐसा हो। लेकिन अपने जीवनसाथी में ऐसा गुण ना पाने से वो जल्द ही निराश हो जाते हैं।

मेहनती होना चाहिए

मेष राशि वाले जातक काफी मेहनती और अपने काम के प्रति समर्पित होते हैं और ऐसे में अगर उन्हें ऐसा जीवनसाथी मिल जाए जो कि मेहनत से दूर रहता हो तो वह क्रोधित हो जाते हैं। इसीलिए मेष राशि के जातक के जीवनसाथी में मेहनत का गुण तो होना ही चाहिए।

स्पष्टवादी होना चाहिए

मेष राशि वाले लोग काफी स्पष्टवादी होते है और मुंह पर अपनी बात कहने वाले होते हैं। ऐसे लोग किसी भी बात को अपने मन में नहीं रखते और बिना डरे लोगों को उनकी कमी गिना देते है। इसीलिए यह चाहते हैं कि इनका जीवनसाथी भी हमेशा स्पष्ट कहने वाला हो और अगर गलती से उन्हें ऐसा जीवनसाथी ना मिले तो वह अपना वैवाहिक जीवन खराब कर लेते हैं।

धीरज रखने वाला

मेष राशि के लोगों में धीरज की कमी होती है इसीलिए मेष राशि के जातकों का जीवनसाथी ऐसा होना चाहिए जो कि धीरज रख सके और उन्हें समय-समय पर समझाता रहे।

ये भी पढ़े – बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय Budh grah ko majboot…

मेष राशि के जातकों के जीवनसाथी की राशि कौनसी होनी चाहिए ?

मेष राशि के जातकों को सिंह, मिथुन, धनु, तुला और कुंभ राशि वाले जातकों से शादी करनी चाहिए क्योंकि इन्हीं के साथ उनके गुण मिलते हैं।

मेष राशि के जातकों का प्रेमी कैसा होना चाहिए ?

आइए अब आपको यह बताते हैं कि आखिर मेष राशि के जातकों का प्रेमी किस प्रकार का होना चाहिए। तो मेष राशि वाले लोग अपने प्रेमी को लेकर काफी नखरे करते हैं। उन्हें ऐसा प्रेमी चाहिए होता है। जो कि सब चीजों में कुशल हो। इसके अलावा अगर मेष राशि वालों को अपनी पसंद का प्रेमी मिल जाए।

तो वह उसके पास जाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। मेष राशि वाले अपने प्रेमी के साथ रात को मद्धम रोशनी में खाना खाना, मधुर संगीत सुनना और रात को साथी के हाथ में हाथ डाल कर देर रात तक चाँद की रोशनी में घूमना पसंद करते हैं।

इसके अलावा मेष राशि वाले हमेशा चाहते हैं कि जिसे वह प्रेम करते हैं उसी के साथ जीवनभर रहे। अगर मेष राशि वाले अपने प्रेमी को कोई वादा कर दें। तो उसे पूरा करने में भी वह जी जान लगा देते हैं।

लेकिन मेष राशि वाले लोगों के प्रेम में जो परेशानी खड़ा करता है वह होता है उनका अपना फैसला अपने साथी पर थोपना। इससे मतभेद होते है और उनका रिश्ता भी खराब हो जाता है। परंतु मेष राशि वाले अपने साथी का पूरा ख्याल रखते हैं।

मेष राशि वालों का अपने साथी से झगड़ा भी काफी होता है क्योंकि वह अपने साथी से काफी ज्यादा अपेक्षा कर लेते हैं जिससे वह पूरी ना होने पर मेष राशि वालों को क्रोध आ जाता है। खासकर मेष राशि के पुरूषों के साथ ऐसा ज्यादा होता है।

मेष राशि वाले पुरूष कैसे होते हैं ?

मेष राशि के पुरुष जातक हमेशा चाहते हैं कि उनकी पत्नियों आकर्षक दिखे और उन्हें लुभाती रहे। मेष राशि वाले पुरूषों को प्रेम में काफी आश्वासन चाहिए होता है। मेष राशि वाले पुरूष काफी आदर्शवादी होते है और चाहते हैं कि उनकी पत्नी सिर्फ उन्हीं पर ध्यान दें। इसके अलावा मेष राशि वाले पुरूष अपने जीवनसाथी पर काफी शक भी करते हैं।

मेष राशि की किस राशि के साथ अधिक बनती हैं ?

मेष राशि की सिंह और धनु के साथ काफी बनती है क्योंकि ये तीनों राशि ही एक जैसे विचार रखते हैं। जिनसे इनकी आपस में नहीं बिगड़ती और इनका रिश्ता सालों-साल तक चलता है।

ये भी पढ़े – अगर केतु की महादशा से है परेशान तो जानिए क्या करने चाहिए केतु की महादशा के उपाय Ketu ki mahadasha ke upay?

ये भी पढ़े – जानें मेष राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं और इसके उपाय !

ये भी पढ़े – मेष राशि का भाग्योदय: मेष राशि वालों का भाग्योदय कब होगा 2022, कैसा रहेगा परिवारिक जीवन, लव लाइफ, स्वास्थ व कारोबार

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles