39 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

Vastu Shastra: घर के लिए 10 शुभ वृक्ष, आपको बनाते हैं धनवान 10 Lucky Plants For Home

घर के लिए 10 शुभ वृक्ष | 10 Lucky Plants For Home | 10 Shubh Plants For Home |घर के लिए 10 शुभ वृक्ष

नई दिल्ली: घर में पेड़ पौधे लगाना अच्छी बात है, इन्हें लगाने से ब्लॉगर प्रदूषण के स्तर को तो कम किया जा सकता है साथ ही ग्लोबल वार्मिंग से भी बचा जा सकता है। घर में या घर के बहार पेड़ लगाने से हरियाली बनी रहती है और घर के लोगों का स्वस्थ भी ठीक रहता है। परंतु हम ऐसे बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो खाना पेड़ लगाने से पहले वास्तु शास्त्र को नहीं जानते। आपको बता दें वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बेहद महत्व होता है।

घर में मौजूद हर एक वस्तु का सीधा-सीधा संबंध घर के वास्तु से होता है। माना जाता है कि घर में वास्तु के अनुसार पेड़ लगाएं जाएं तो इससे आपकी किस्मत भी बदल सती है। वास्तु शास्त्र की मानें तो, जिस प्रकार कुछ पेड़ घर में लगाना शुभ होता है ठीक इसी प्रकार घर में कुछ पेड़ लगाने अशुभ भी होते हैं।

यदि आप भी अपना भाग्य चमकाना चाहते हैं और अपने घर में सुख शांति और समृद्धि लाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको भी अपने घर में वास्तु शास्त्र में बताए गए पेड़ों को लगाना चाहिए। पेड़ पौधों को घर में लगाने से आपके घर में खुशहाली आती है और इसकी खूबसूरती और हरियाली के साथ मेें यह पेड़ हमारे जीवन के लिए लाभदायक भी होते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से घर के लिए 10 शुभ वृक्ष पेड़ पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको घर में लगाने से आप भी अपने किस्मत के दरवाजे खोल सकते हैं!

Advertisement

Table of Contents

घर के लिए 10 शुभ वृक्ष Ghar ke liye 10 Shubh Variksh

अशोक का पेड़ (Ashoka Tree)

घर के लिए 10 शुभ वृक्ष Ashoka Tree

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमें हमारे घर में अशोक का पेड़ लगाना चाहिए, ये पौधा हमारे लिए बेहद लाभकारी होता है और इससे घर के लोगों का स्वास्थ्य भी बिल्कुल ठीक रहता है। माना जाता है कि अशोक के पेड़ को हमें घर के भीतर या उसके आसपास ही लगाना चाहिए इससे ये सभी‌ वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं।

अश्वगंधा का पेड़ (Ashwagandha Plant)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अश्वगंधा का पेड़ (Ashwagandha Plant) हमें घर के अंदर लगना चाहिए, ये बेहद शुभ होता है और हर तरह के वास्तु दोष को जड़ से खत्म करता है। आपको बता दें अश्वगंधा पेड़ के बहुत से औषधीय गुण भी हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होते हैं। यदि आप इस पेड़ को घर में लगाते हैं तो इससे आपके घर सुख और समृद्धि का वास होता है।

नारियल का पेड़ (Coconut Tree)

वास्तु शास्त्र की मानें तो नारियल का पेड़ (coconut tree/nariyal tree) भी घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है और इसके बहुत से लाभ भी होते हैं। आपको बता दें जिस धर में नारियल का पेड़ होता है वहां के परिवार के लोगों का मान सम्मान सदैव ही बना रहता है और इनकी तरक्की में किसी भी प्रकार की अड़चनें नहीं आती।

अनार का पेड़ (Pomegranate Tree)

Pomegranate Tree

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके घर में अनार का पेड़ है तो इसे आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में घर के आंगन में ही लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके परिवार को इसका सही लाभ मिलता है। साथ साथ ये भी बता दें कि अनार का पेड़ (pomegranate tree) कुछ स्थानों में अशुभ भी माना जाता है।

बरगद का पेड़ (Bargad Tree)

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में या घर के बहार बरगद का पेड़ (Bargad Tree) लगाना भी बहुत फायदेमंद होता है, इसको हमें घर की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए इस दिशा में ये पेड़ शुभ होता है। वहीं अगर आपने इसे पश्चिम दिशा में लगा दिया है तो ये पौधा आपके लिए अशुभ भी हो सकता है।

जामुन का पेड़

Jamun Tree
Jamun Tree

वास्तु के अनुसार, यदि आप घर में जामुन का पेड़ लगा‌ रहे तो ये आपके लिए लाभदायक भी हो सकता है यदि आप इसे इसकी सही दिशा में लगाएं। माना जाता है कि जामुन के पेड़ (Jamun Tree) की सही दिशा घर की दक्षिण दिशा को माना जाता है, इस दिशा में ये आपके घर के लिए शुभ होता है और यदि ये पेड़ किसी और दिशा में होता है तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है।

बेल का पेड़ (Bel Tree)

भगवान भोलेनाथ का प्रिय माना जाने वाला बेल का पेड़ (Bel Tree) भी घर में लगाना बेहद शुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस किसी के घर में बेल का पेड़ लगा होता है उससे भगवान शंकर सदैव प्रसन्न रहते हैं और अपनी आपार कृपा बनाएं रखते हैं।

हल्दी का पौधा (Turmeric Plant)

Turmeric Plant Flower
turmeric plant flower

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हल्दी का पौधा (Turmeric plant) भी घर में लगाना शुभ होता है इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का अंत होता है। इसके अलावा इसे घर में लगाने से आपके सभी काम भी बनने लगते हैं।

कृष्णकांता की बेल (krishnkanta bel)

धन की देवी मां लक्ष्मी का रूप मानी जाने वाली कृष्णकांता बेल (krishnkanta bel) दिखने में जितनी ही खूबसूरत होती है उतना ही इसका हमारे जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ता है। माना जाता है कि यदि आपके घर में नीले रंग के सुंदर फूल वाली ये बेल मौजूद हैं तो आपके परिवार में कभी आर्थिक परेशानियां नहीं आती और पहले की सभी समस्याएं भी बेहद कम समय में समाप्त हो जाती है।

तुलसी का पौधा (Tulsi Plant)

Tulsi Plant Flower
Tulsi Plant Flower

हिंदू धर्म में जितना खास महत्व तुलसी के पौधे (Tulsi Plant) का माना जाता है इसके अलावा शायद ही किसी और पौधे का माना जाता हो। यदि आपके घर में किसी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का वास है तो आप इस पौधे को अपने घर में लगा सकते हैं इससे नेगेटिव एनर्जी का अंत होता है। आपको बता दें इसके अलावा तुलसी के पौधे में कई औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाए रखते हैं।

कौन से पांच पौधे घर में लगाना चाहिए?

ये 5 पौधे है अशोक का पेड़, तुलसी का पौधा, हल्दी का पौधा, अश्वगंधा का पेड़ और कृष्णकांता की बेल जिन्हे लगाने से आपके यहाँ लक्ष्मी का वास होगा और ये पांच पौधे लगाना बहुत शुभ माना जाता है ।

ये भी पढ़े  मोहिनी का ये एक पौधा किसी की भी कर सकता है…

ये भी पढ़े  घर से दरिद्रता और बुरी शक्तियों को दूर करती है एरोवाना मछली, जानें इसे रखने से होने वाले लाभ और इसके लिए सही दिशा!

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles