26.7 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

वास्तु शास्त्र: जाने घर में कैलेंडर लगाने की सही दिशा, रखें इन बातों का विशेष ध्यान!

नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में महत्व रखता है, घर में मौजूद हर एक वस्तु का सीधा सीधा संबंध घर के वास्तु से होता है। यदि किसी घर में कोई वस्तु अपनी सही दिशा और स्थान पर नहीं होती तो उस घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है और सभी बनते काम बिगड़ ने लगते हैं। लेकिन वही अगर घर में सभी चीजें वास्तु के बताए गए नियमों के अनुसार होती है तो उस घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और घर परिवार के लोगों की तरक्की दिन रात होती ही रहती है। जिस प्रकार घर की हर एक वस्तु का संबंध वास्तु से होता है ठीक उसी प्रकार कैलेंडर को भी वास्तु के अनुसार एक घर में लगाना चाहिए। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से वास्तु शास्त्र के अनुसार कैलेंडर को किस दिशा में लगाना शुभ होता है और किस दिशा में लगाना शुभ होता है इसकी जानकारी देंगे।

भूलकर भी इस दिशा में ना लगाएं कैलेंडर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमें भूल कर भी दक्षिण दिशा में या दक्षिण दिशा वाली दीवार पर कैलेंडर को नहीं लगाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार जिस घर में कैलेंडर दक्षिण दिशा में लगा हुआ होता है वहां के मुखिया का स्वास्थ्य हमेशा ठीक नहीं रहता और घर परिवार के लोगों की तरक्की में अड़चनें आने लगती है। माना यह भी जाता है कि यदि दक्षिण दिशा में कैलेंडर लगा होता है तो उस घर से सुख समृद्धि और वैभव जाने लगता है।

इन दिशाओं में लगाना शुभ होता है कैलेंडर

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में कैलेंडर लगाने की सही दिशा पूरब पश्चिम और उत्तर दिशा को माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार पूर्व दिशा में कलैंडर लगाने से जीवन में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होने लगते हैं और यदि इस दिशा में लाल, गुलाबी या फिर हरे रंग का कैलेंडर जिसमें उगते हुए सूरज या शुभ का प्रतीक चिन्ह बने हो उन्हें लगाना बेहद शुभ माना जाता है।

ठीक इसी प्रकार उत्तर दिशा में कैलेंडर लगाने से घर में धन का आगमन होता है साथ ही समृद्धि भी आने लगती है। इस दिशा में यदि कैलेंडर में समुंदर, नदी, झरने या फिर विवाह की तस्वीरें लगी होती है तो यह बेहद शुभ होता है। इसके अलावा यदि कैलेंडर का रंग हरे, नीले, आसमानी और सफेद रंग का इस्तेमाल भी कैलेंडर में शुभ माना जाता है।

Advertisement

वास्तु शास्त्र के अनुसार पश्चिमी दिशा में कैलेंडर लगाना भी शुभ होता है, यदि कैलेंडर में सुनहरे, सफेद या फिर सलेटी रंग का इस्तेमाल किया होता है तो इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आने लगती है और साथ ही परिवार के लोग तेजी से वृद्धि भी करने लगते हैं।

कैलेंडर से जुड़ी कुछ विशेष बातें

वास्तु के मुताबिक यदि आपके घर में कैलेंडर लगा है और उसमें किसी युद्ध के रक्तरंजित दृश्य,सूखे पेड़, उजाड़ लैंडस्केप, अवसाद फैलाने वाले दृश्य या फिर मांसाहारी जानवरों की तस्वीर मौजूद होती है तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

यदि आप अपने घर में नया कैलेंडर लेकर आ रहे हैं तो उसको कभी भी पुराने कैलेंडर के ऊपर नहीं लगाए ऐसा करने से आपके घर से सुख समृद्धि जाने लगती है।

इसके अलावा यदि आप घर में पिछले साल के कैलेंडर को लगाए रखते हैं तो इससे घर के सदस्यों की प्रगति का मार्ग रुकता है और उनकी तरक्की में रुकावटें पैदा होती है।

ये भी पढ़े अलमारी के दरवाजे पर लगा आईना फैलाता है घर में नकारात्मकता,…

ये भी पढ़े अगर नौकरी या कारोबार को लेकर हैं परेशान तो बुधवार को कर लें ये खास उपाय, अवश्य मिलेंगे लाभ ?

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles