22.1 C
Delhi
बुधवार, अप्रैल 24, 2024
Recommended By- BEdigitech

दिल्ली की मेयर चुनी गई AAP की Shelly Oberoi, जानें उनका यहां तक का पूरा सफर!

नई दिल्ली : राजधानी के पटेल नगर वार्ड नंबर 86 से पार्षद शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) आम आदमी पार्टी से दिल्ली की मेयर चुनी गई है। उन्होंने 150 वोटों के साथ अपनी जीत दर्ज की है। पिछले 15 सालों से इस सीट पर बीजेपी के ही कैंडिडेट जीतते आए है लेकिन आज आम आदमी पार्टी की पार्षद ने यहां से जीत दर्ज की है।

कौन है शैली ओबेरॉय? (Who is Shelly Oberoi)

शैली ओबेरॉय की उम्र अभी 39 साल है और उनके पिता का नाम सतीश कुमार ओबेरॉय  है। शैली का एक भाई है और ये दो बहनें है। इनकी बहन का नाम मिली खन्ना है और तुषार ओबेरॉय इनके भाई का नाम है। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली और हिमाचल से की है। जानकी देवी कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) से उन्होंने बीकॉम की है और हिमाचल विश्वविद्यालय से एमकॉम की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने एमफिल और पीएचडी की डिग्री को हासिल किया है इसके बाद उन्होंने अलग – अलग शिक्षण संस्थानों में पढ़ाया है।

AAP Party Mayor Shelly Oberoi

ये भी पढ़े Russia-Ukraine युद्ध के बीच पहली बार कीव पहुंचे जो बाइडन, कहा आखिरी समय तक अमेरिका यूक्रेन के साथ

आपको बता दें, 2013 में शैली ओबेरॉय ने एक आम कार्यकर्ता के रूप में आम आदमी पार्टी को जॉइन किया था। फिर 2020 तक शैली आप पार्टी में महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पद पर रही थी। शैली ने पार्षद के रूप में पश्चिमी दिल्ली से जीत दर्ज की जो भाजपा का गढ़ है।

आपको बता दें, शैली दिल्ली विश्वविद्यालय में एक विजिटिंग असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भी रह चुकी है। इसके अलावा दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता के गृह क्षेत्र यानी पूर्वी पटेल नगर ने चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। उन्होंने यहा इस सीट पर दीपाली कुमारी को हराया था और आज रेखा गुप्ता को मेयर पद से हराकर मेयर चुनी गई हैं।

Advertisement

शैली ओबेरॉय ने पश्चिमी दिल्ली के पूर्वी पटेल नगर वार्ड से निर्वाचित पार्षद पद जीता है। इसके अलावा भारतीय वाणिज्य संघ की आजीवन सदस्यता भी शैली को प्राप्त है। शैली ओबेरॉय ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (इग्नू) से प्रबंधन अध्ययन में पीएचडी भी की है। इसके अलावा शैली के नाम कई सम्मान और पुरस्कार भी अलग अलग सम्मेलनों में प्राप्त हुए है।

इसके अलावा शैली ओबेरॉय ने विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय़ सम्मेलनों में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार अपने नाम किए है। शैली ने ICA सम्मेलन में भी (प्रोफेसर मनुभाई शाह पुरस्कार) स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इसके अलावा “मिस कमला रानी पुरस्कार” से भी उन्हें सम्मानित किया गया है।

ये भी पढ़े अब ट्विटर की तरह ही Facebook Blue Badge के लिए भी देने होंगे पैसे, जानिए क्या है मार्क जकरबर्ग का नया प्लान ?

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles