30.6 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
Recommended By- BEdigitech

घर के मुख्य द्वार पर भूलकर कर भी ना करें ये गलतियां, वरना धन की देवी हो जाती है नाराज!

नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत ज्यादा महत्व रखता है। घर में मौजूद हर एक वस्तु का सीधा-सीधा करेक्शन घर के वास्तु से होता है, यदि कोई वस्तु वास्तु शास्त्र के अनुसार नहीं होते वहां नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है और घर परिवार के लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वही इसके अलावा यदि घर में मौजूद सभी वस्तुएं अपने सही दिशा वैसे ही स्थान पर होती है तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और आपके बिगड़ते काम बनने लगते हैं। वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को लेकर भी काफी कुछ बताया गया है। यदि आप इन नियमों का पालन करते हैं तो आपको भी बहुत जल्द अपनी जिंदगी में तरक्की के रास्ते खुलते हुए दिखने लगेंगे और आप सफलता के उस मुकाम तक पहुंच जाएंगे जहां तक आप आज तक नहीं पहुंच पाए थे।

वास्तु शास्त्र के अनुसार,‌ घर का मुख्य द्वार वास्तु शास्त्र में बेहद महत्वपूर्ण रखता है। माना जाता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी का वास घर के मुख्य द्वार से ही होता है इसके अलावा घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है इसीलिए हमें हमारे घर के मुख्य द्वार के वास्तु का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर के मुख्य दरवाजे को लेकर वास्तु शास्त्र में कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई है जिनके जरिए हम घर में मौजूद वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं।

• इस दिशा में हो मुख्य दरवाजा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक माना जाता है कि घर के मुख्य दरवाजे के लिए सबसे शुभ दिशा पूर्व या पूर्व पश्चिम होती है। वास्तु शास्त्र के मारे तो कहा जाता है कि इस दिशा में घर की सुख समृद्धि का वास होता है। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य दरवाजे के आकार लेकर भी विशेष जानकारी दी गई है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य दरवाजे का आकार ना ही छोटा आना चाहिए ना ही ज्यादा बड़ा होना चाहिए मुख्य दरवाजे का आकार घर के आकार के अनुसार ही होना चाहिए और घर में मौजूद सभी दरवाजों में सबसे बड़ा आकार मुख्य दरवाजे का होना चाहिए।

भुलकर के भी मुख्य दरवाजे पर ना रखे चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य दरवाजे को या फिर ‌उसके आस पास गंदगी नहीं होनी चाहिए। मुख्य दरवाजे के बाहर कूड़ा, गंदे पत्थर या फिर कंकड़ नहीं पड़े होने चाहिए इसके अलावा गंदे पानी का बहाव भी मुख्य दरवाजे पर नहीं होना चाहिए। माना जाता है कि इस एक गलती की वजह से आपके घर में दरिद्रता आ सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़े – इस दिशा मे काला रंग करने से आपकी भी जाग जाएगी सोई हुई किस्मत, होगें कई लाभ !

ये भी पढ़े – इस धनतेरस कर लें धनिये के बीज के ये उपाय, पूरे साल घर में बनी रहेगी बरकत ?

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles