26.7 C
Delhi
गुरूवार, मई 9, 2024
Recommended By- BEdigitech

वास्तु शास्त्र: घर खरीदते वक्त रखें इन बातों का विशेष ध्यान, वर्ना आपको भी झेलनी पड़ सकती है ये परेशानियां!

हम में से बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो घर खरीदते वक्त कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते और बाद में होने वाली गलती को लेकर पश्चाते है। हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को विशेष दर्जा दिया गया है। घर खरीदने या उसके निर्माण को यदि वास्तु शास्त्र के अनुसार ना किया जाए तो इससे जीवन में बहुत सी परेशानियां हमें घेर लेती है। वहीं अगर हम वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुसार अपने घर का निर्माण कराते हैं या फिर कोई घर खरीदते हैं तो वह हमारे लिए शुभ तो होता ही है इसके साथ साथ घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है।

घर खरीदते वक्त रखें इन बातों का विशेष ध्यान

  • वास्तु शास्त्र की माने तो घर खरीदते समय हमें घर के आकार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कहा जाता है कि चाहे आप घर लो या जमीन हमेशा इनका आकार वर्गाकार या आयताकार ही होना चाहिए।
  • चाहे आप फ्लैट लें या घर सबसे पहले उसके मुख्य द्वार की दिशा पर अवश्य ध्यान दें। वास्तु के अनुसार जिस घर का दरवाजा पश्चिमी वायव्य, दक्षिण आग्नेय, पूर्वी ईशान और उत्तरी ईशान में होता हैं वह धन और करियर के लिए बेहद शुभ साबित होते हैं। वहीं यदि घर का मुख्य द्वार दक्षिण-पश्चिम दिशा में होता है तो इससे गरीबी, उधार और रिश्तों में बाधाएं आने लगती है।
  • घर खरीदते या उसका निर्माण करवाते समय हमें उसके कमरों पर भी ध्यान देने चाहिए क्योंकि इनसे ही हमारी सुख समृद्धि बनी होती है। जिस घर में बेडरूम दक्षिण, पूर्व या पश्चिम दिशा में होता है वहां के लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहता है और खुशहाली बनी रहती है। यदि आप परिवार के मुखि़या है और आपका बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में होता है तो आपके लिए बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। वहीं अगर आपका बेडरूम गलती से भी दक्षिण-पूर्व दिशा में है़ तो इससे आपके पति पत्नी के रिश्ते में लड़ाई भी हो सकती है।
  • वास्तु के मुताबिक घर खरीदते वक्त हमें टॉयलेट की सही दिशा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यदि आपके घर में टॉयलेट की दिशा उत्तर-पूर्व है तो इससे आपको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर की इस दिशा में बना शौचालय शुभ नहीं माना जाता है।
  • घर खरीदते वक्त ध्यान रहें की जहां सड़क खत्म होती है वहां घर ना खरीदें। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि हम सड़क खत्म या फिर टी पॉइंट पर होता है तो इससे घर परिवार में परेशानियां हमेशा ही बने रहने लगती है।

ये भी पढ़े – धन, स्वास्थ्य और समृद्धि बनाएं रखता है लकी बांस का पौधा, जानें वास्तु के अनुसार इसे लगाने का तरीका!

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles