29 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती की कुछ रैलियों के शेड्यूल में हुआ बदलाव

इंडियन आर्मी में होने वाली अग्निवीरों भर्ती की कुछ रैलियों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। राजस्थान के बीकानेर में होने वाली एआरओ झुंझनू की रैली में बदलाव किया गया है। पहले यह थल सेना अग्निवीर भर्ती रैली 13 अगस्त से 06 सितंबर 2022 के बीच होनी थी। लेकिन अब इसे नए शेड्यूल के अनुसार ये भर्ती बीकानेर में 4 सितंबर से 26 सितंबर 2022 के बीच आयोजित होगी। इस भर्ती रैली में हनुमानगढ़ झुंझुनू, चूरू, श्रीगंगानगर, बीकानेर जिले के युवा शामिल हो सकेंगे।

एआरओ जोरहाट (असम) की भर्ती रैलियों के शेड्यूल में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब एआरओ जोरहाट द्वारा असम के 9 जिलों में 7 सितंबर से 15 सितंबर 2022 तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। पहले इस रैली को जोरहाट स्टेडियम में आयोजित किया जाना था। लेकिन अब इस भर्ती को मरिआनी, असम में आयोजित किया जाएगा।

विभिन्न राज्यों में होने वाली रैलियों का शेड्यूल इस प्रकार है-

यूपी व उत्तराखंड –

  1. कोटद्वार- 19 से 31 अगस्त, 2022 ( हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, चमौली, देहरादून, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी)
  2. रानीखेत- 20 से 31 अगस्त ( नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, उधम सिंह नगर)
  3. फतेहगढ़-19 अगस्त से 15 सितंबर- ( पीलीभीत, शहाजहांपुर, बरेली, बदायूं, संभल, लखीमपुर खीरी, फर्रूखाबाद, बलरामपुर, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती)
  4. पिथौड़ागढ, चंपावत- 5 से 12 सितंबर ( पिथौड़ागढ, चंपावत)
  5. मुजफ्फरनगर- 20 सितंबर से 10 अक्टूबर ( गाजियाबाद, रामपुर, अल्मोड़ा, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, हापुड़, बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली)
  6. आगरा- 20 सितंबर से 10 अक्टूबर 2022 (आगरा, मैनपुरी, इटावा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, हाथरस, कासगंज)

बिहार-

  1. ARO दानापुर – 7 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022-(पटना, गोपालगंज और वैशाली, बक्सर, भोजपुर (आरा), सिवान, सारण (छपरा)
  2. ARO गया – 2 नवंबर से 15 नवंबर 2022 – अरवल एवं जहानाबाद, कैमूर, रोहताश, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय व जमुई
  3. ARO मुजफ्फरपुर – 21 नवंबर से 4 दिसंबर 2022- सीतामढ़ी, पूर्ववी चंपारण, मधुबनी, समस्तीपुर, दरभंगा, पश्चिमी चंपारण, श्योहर और मुजफ्फरपुर
  4. ARO कटिहार (मुजफ्फरपुर)- 7 दिसंबर से 20 दिसंबर 2022- किशनगंज, सहरसा, सुपौल, मुंगेर, कटिहार, माधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, बांका, भागलपुर, खगड़िया और बेगुसराय

ये भी पढ़े – यूएस ने 9/11 हमले में शामिल अल कायदा चीफ अल-जवाहिरी को मार गिराया, ड्रोन से काबुल में घुसकर मारा…..

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles