40.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

वास्तु शास्त्र: घर में इन रंगों के पर्दे लगाने होते है शुभ, जानें किस दिशा के लिए कौन-से रंग का पर्दा होता है लाभकारी !

नई दिल्ली : वास्तु शास्त्र का हमारा बेहद महत्व होता हैं। हमारे घर में मौजूद हर एक वस्तु का सीधा सीधा संबंध हमारे घर के वास्तुसे होता है। वास्तु शास्त्र में हर एक वस्तु के लिए निधारित दिशा व स्थान बताया गया हैं। यदि घर में सभी चीजें वास्तु के बताए गए नियमों के अनुसार होती है तो उस घर में सभी काम शुभ होते है परिवार के लोगों का स्वास्थ्य और कारोबार भी ठीक रहता है। परंतु वहीं अगर जिस घर में वास्तु के नियमों के उलट सभी वस्तुएं होती है उस घर में नाकारात्मक ऊर्जा अपना पैर पसार लेती है और घर के सभी सदस्यों को स्वास्थ्य व करोबार से संबंधी कई प्रकार की परेशानियों का सामाना करना पड़ता हैं।

अक्सर हम अपने घर को सजाने के लिए तरह तरह की चिजों को घर में ले आते हैं। यदि ये ठीक ढंग से वास्तु के अनुसार होते है तो हमारे घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है। ठीक इसी प्रकार हम घर में पर्दो को सजाने के लिए लगाते है लेकिन वास्तु में बताए गए सभी नियमों को भुल जाते है। यदि हम किसी दिशा में गलत रंग के पर्दे लगा देते हैं तो हमारे घर में वास्तु दोष लग जाता हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से जानकारी देगें की किस दिशा में कौन से रंग का पर्दा लगाना होता है शुभ और कौन सा रंग होता है अशुभ।

Table of Contents

पर्दे का रंग नीला

वास्तु के मुताबिक, उत्तर दिशा में नीले रंग के पर्दे लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में नीला रंग का पर्दा लगाने से घर में सुख शांति और परिवार के लोगों के बीच लड़ाई झगड़े नहीं होते। इसके अलावा नीले रंग के पर्दे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का भी वास होता है।

Advertisement

पर्दे का रंग गुलाबी

वास्तु के अनुसार, घर में गुलाबी पर्दे लगाने से परिवार के लोगों में प्यार बनता है। यदि गुलाबी पर्दे बेडरूम में लगे हो तो इससे पति पत्नी का वैवाहिक जीवन खुशियों से भर जाता है।

पर्दे का रंग लाल

वास्तु के मुकाबिक, हमें घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग के पर्दे लगाने चाहिए, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं इसके अलावा यदि हम लाल रंग के पर्दे को बेडरूम में लगाते हैं तो इसे वैवाहिक जीवन में नई नई परेशानियां खड़ी होती है।

पर्दे का रंग पीला

वास्तु के मुताबिक, पीले रंग के पर्दे हमें घर के मंदिर में लगाने चाहिए, ऐसा करने से परिवार के लोगों के बीच धार्मिक आस्था मजबूत होती है। घर में इस रंग के पर्दे लगाने से सदस्यों का मन और दिमाग दोनों ही शांत रहता है। 

पर्दे का रंग सफेद

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पश्चिम दिशा में सफेद रंग के पर्दे लगाना शुभ होता है इससे करियार में आगे बढ़ने में मदद मिलती है। माना ये भी जाता हैं कि इस रंग के पर्दो को घर में लगाने से सभी रूके हुए काम बनने लगते है और घर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

ये भी पढ़े घर में लाल और काली चींटियों का निकलना शुभ होता या अशुभ ?, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र !

ये भी पढ़े अगर घर में चाहते है बरकत तो इस दिवाली जरूर करें कौड़ियों के ये खास उपाय ?

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles