40.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

वास्तु शास्त्र: घर में ऊंटों का जोड़ा आपको दिलाता है आर्थिक तंगी से छुटकारा, रहता है सुख समृद्धि का वास!

अपने घर में सुख शांति और समृद्धि किस को पसंद नहीं, जिस घर में साफ सफाई रहती है और घर की सुंदरता बनी रहती है अक्सर वहां ये तीनों आपको मिलती ही है। वहीं यदि हम वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ चीजों को उनके स्थान यानी दिशा के मुताबिक रखते हैं तो इससे आपका घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है। हम में से अक्सर बहुत से लोग अपने बैडरूम को सजाने के लिए कोई रंग बिरंगा समान या किसी तरह की कोई फोटो मिला कर लगाते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको जानकारी दी गई किन-किन चीजों को बेडरूम में लगाने से सुख समृद्धि और घर में शांति बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक यदि आप घर में दो ऊंटों के जोड़े की मुर्ति लाते हैं तो इससे आपके घर में सुख शांति बनी रहती है।

Table of Contents

• वास्तु के अनुसार ऊंट

वास्तु शास्त्र की मानें तो यदि हम हमारे घर के अंदर ऊंट की मूर्ति रखते हैं तो यह बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि इससे कार्य में सफलता मिलती है और तरक्की की राह भी धीरे-धीरे खुलने लगती है। आपको बताते हैं इसके पीछे कहां जाता है कि विषम परिस्थितियों में भी बिना थके लगातार मेहनत करता है। इसीलिए ऊंट को परिश्रम का रूप माना जाता है। वास्तु की मानें तो कहा जाता है कि ऊंट के जोड़े को घर में रखने से करियर में सफलता मिलती है एवं आर्थिक समस्या दूर होने लगती है।

• ऊंट के जोड़े रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र में हर एक चीज के लिए दिशा बताई गई है, यदि हम इसके मुताबिक दिशा में कोई चीज रखते हैं तो हमें उसके लाभ मिले लगते हैं अन्यथा यदि हम इससे अलग गलती सामने चीजें रखते हैं तो इसके हमें हानियां वह आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक 2 वोटों की मूर्तियां यदि आप रखना चाहते हैं तो ड्राइंग रूम या लिविंग रूम में उत्तर पश्चिम दिशा में ही रखें। इस दिशा में रखने से आपके लिए यह मूर्तियां लाभकारी होगी और आपके घर में सुख शांति और समृद्धि लेकर आने का काम करेगी।

Advertisement

• रखती है आर्थिक संकट से दूर

यदि आप लंबे समय से अपने घर की आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान है तो आप भी अपने घर में दो ऊंटों की मूर्तियां रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप घर में दो ऊंटों की मूर्ति रखते हैं तो इससे घर में आर्थिक स्थिति सामान्य होने लगती है और धन संपत्ति भी धीरे-धीरे बनने लगती है। नहीं कहा जाता है कि इनको घर में रखने से कभी भी आर्थिक संकट नहीं आता और घर में धन का आगमन चलता ही रहता है।

• काम में मिलती है तरक्की

वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति अपने घर में सही दिशा में दो ऊंटों की मूर्तियां रखते हैं तो इससे उनके जीवन में परेशानियां कम होने लगती है और कैरियर में भी सफलता मिलने लगती है। वहीं कहा जाता है कि यदि आप मुर्तियों को अपने घर में रखते हैं तो करियर के रास्ते बनने लगते हैं और बिजनेस में भी आपको फायदा मिलने लगता है।

ये भी पढ़े – सावन का महीना ला सकता है आपके जीवन में खुशियों की बहार, बस कर लें ये आसान उपाय ?

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles