30.1 C
Delhi
शनिवार, मई 4, 2024
Recommended By- BEdigitech

इस दिशा और स्थान पर कामधेनू गाय की मूर्ति लगाना होता शुभ, मां दूर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती की होती है आपार कृपा!

अक्सर हम हमारे घर को सुंदर और अच्छा दिखाने के लिए तरह-तरह चीजें लगाते है। वास्तु के अनुसार आपको बता दें हमारे घर में मौजूद हर एक वस्तु का सिधा सिधा कनेक्शन हमारे जीवन से होता है। इन वस्तुओं को यदि वास्तु के मुताबिक लगाया जाए तो आपके घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है, परंतु वहीं अगर ये चीजें गलत दिशा या गलत स्थान पर होती है तो इससे घर में नकारात्मक उर्जा पैर पसारने लगती है और आपका जीवन कठनाईयों से घिरने लगता है। वास्तु में ऐसी कई वस्तुएं बताई गई है जिनमें से एक कामधेनु गाय की मूर्ति भी है। आपको बता दें कामधेनु गाय की मूर्ति घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है, मान्यता हैं कि यदि इस मूर्ति को सही दिशा और सही स्थान पर रखा जाए तो घर में सुख-शांति, समृद्धि और वैभव आने में वक्त नहीं लगता। परिवार के सभी सदस्य हमेंशा स्वस्थ व खुशहाल जीवन जीते है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से घर में वास्तु के अनुसार कामधेनू गाय को रखने की सही दिशा और सही स्थान की जानकारी देगें।

Table of Contents

कामधेनु गाय की मूर्ति लगाने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर आप भी अपने घर में कामधेनु गाय की मूर्ति लगाना चाहते है तो इसके के लिए सबसे शुभ दिशा ईशान कोण यानी पूर्वोत्तर दिशा को माना जाता हैं। आपको बता दें इस दिशा को सबसे पवित्र माना जाता हैं क्योंकि इस दिशा में ही देवी देवताओं का वास होता है। यदि आप इस दिशा में कामधेनु गाय की मूर्ति लगाते है, तो ये आपके लिए बेहद शुभ हो सकता है।

• इस जगह पर रखें कामधेनु गाय की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर आप कामधेनू गाय की पवित्र मूर्ति को अपने घर के पूजा घर यानी मंदिर में स्थापित करते है, तो ये आपके लिए बेहद शुभ हो सकती है। इसके अलावा यदि आप चाहें तो इस मूर्ति को अपने घर के मुख्य दरवाजे पर भी स्थापित कर सकते है।

Advertisement

• इस प्रकार की लगाए कामधेनु गाय की मूर्ति

वास्तु शास्त्र की मानें तो कामधेनु गाय की मूर्ति को आप किसी भी धातु में स्थापित कर सकते है। ये सभी धातुओं में घर में सकारात्मक उर्जा का संचार करती है। वहीं इसके अलावा यदि आप कामधेनु गाय की मूर्ति नहीं रख पा रहें तो आप घर में इसकी तस्वीर भी लगा सकते है।

• कामधेनु गाय की मूर्ति लगाने से मिलने वाले लाभ

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कामधेनु गाय की इस पवित्र मूर्ति में धन की देवी मां लक्ष्मी, दुर्गा और सरस्वती के सभी गुण मौजूद होते है। इसलिए माना जाता हैं कि जिस किसी भी परिवार पर कामधेनु गाय की कृपा हो जाती है वहां कभी भी आर्थिक संकट नहीं आता है।

ये भी पढ़े – कभी भूले से खत्म ना होनें दे किचन में ये 5 चीजें, वरना धन की देवी हो जाती है नाराज !

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles