31.7 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

जानिए ईशान शर्मा ने कैसे तय किया जीरो से करोड़पति बनने तक का सफर और कैसे आप भी बन सकते है उनकी तरह एक सफल Youtuber?

कामयाबी ये केवल शब्द नहीं बल्कि हर एक उस शख्स का सपना है जो कि अपनी 18 साल की उम्र को पार कर चुका है और अपने परिवार को कुछ करके दिखाना चाहता है। ऐसा ही एक सपना एक लड़के ने भी देखा था और उसके सिर पर कामयाबी का जुनून ऐसा चढ़ा कि उसने महज 21 साल की उम्र तक वह कामयाबी हासिल भी कर ली।

आज के समय में वह लड़का एक साल में करीब 3 करोड़ रूपए की कमाई करता है। अगर आप अब भी उस लड़के को नहीं पहचान पाए तो हम आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं ईशान शर्मा की वही ईशान शर्मा जिसे आपने Youtube पर अक्सर देखा होगा।

अगर बात करें ईशान की तो वह पेशे से एक Youtuber है और वह एक साल में अपने चैनल से करोड़ों रूपए की कमाई कर लेते हैं। ये दावा हम नहीं कर रहे बल्कि इसका खुलासा उन्होंने एक और फेमस Youtuber Satish Kushwaha के चैनल पर किया।

इस दौरान ईशान ने अपने करीयर की शुरूआत से लेकर कामयाबी हासिल करने तक की पूरी कहानी बताई जिसकी जानकारी आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। तो आइए अब आपको बताते हैं कि आखिर ईशान ने सभी को कामयाब होने की क्या सलाह दी।

Advertisement

Table of Contents

Satish Kushwaha और ईशान की खास बातचीत ?

इंटरव्यू के दौरान Satish Kushwaha ने ईशान से उनके कॉलेज छोड़ने पर सवाल किया तो ईशान ने बताया कि उन्होंने पहले नहीं सोचा था कि वो कॉलेज को छोड़ना चाहते है और पढ़ते हुए ही एक कामयाब इंसान बनना चाहते थे। लेकिन जब कोरोना आया तो उन्होंने अपने मनोरंजन के लिए और लोगों को जानकारी देने के लिए एक चैनल बनाया।

कोरोना में शुरू किया चैनल?

ईशान ने आगे बताया कि इस दौरान वह चैनल पर काम करने लगे थे लेकिन जब कोरोना खत्म हुआ तो उन्हें वापस कॉलेज जाना पड़ा। लेकिन इस दौरान उन्होंने देखा कि वह अपने Youtube को टाइम नहीं दे पा रहे। इस दौरान उन्होंने अपने चैनल के बारे में अपने कॉलेज के टीचर्स को बताया लेकिन उन्होंने साफ कह दिया कि अगर उन्हें कॉलेज में रहना है तो वो कुछ और काम नहीं कर सकते उन्हें केवल पढ़ाई ही करनी होगी।

ये भी पढ़े – श्रीनिधि शेट्टी की जीवनी | Srinidhi Shetty Biography Age, Height & more

कॉलेज छोड़ा?

ईशान ने इसके बाद अपने पापा को फोन किया और कहा कि वह अपना कॉलेज छोड़ना चाहते है तो उनके पापा ने कहा कि सबसे जरूरी है मन की शांति लेकिन अगर तुम्हें ऐसा लगता है कि कॉलज तुम्हारी कामयाबी के बीच बाधा बन रहा है तो कोई बात नहीं आ जाओ घर वापस।

यकीन था कि कामयाब होंगे?

ईशान बताते हैं कि यह फैसला उन्होंने इसलिए लिया क्योंकि उस दौरान उनका Youtube बढ़ रहा था और उनका चैनल Monetize भी हो चुका था लेकिन वह पढ़ाई के साथ-साथ दोनों चीजों पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे। ईशान को लगने लगा था कि अगर वह पढ़ाई पर ध्यान देंगे तो उसी में फंसे रह जाएंगे और उन्हें अपनी Youtube जर्नी को छोड़ना होगा।

कई लोगों से बात की?

इस दौरान ईशान ने कई Youtubers से बात भी की तो सभी ने उन्हें अलग-अलग सुझाव दिया। कुछ ने उन्हें अपने काम पर फोकस करने को कहा तो कुछ ने कहा कि उन्हें अपना कॉलेज नहीं छोड़ना चाहिए। इसके बाद ईशान ने सोचा कि वह अपना कॉलेज छोड़ देंगे और अपने Youtube पर ध्यान देंगे।

Youtube के अलावा क्या करते हैं?

इस दौरान Satish Kushwaha ने ईशान से पूछा कि वह अपने चैनल के अलावा क्या कर रहे है तो इस पर ईशान ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने पिछले ही साल MarkitUP नाम से एक Agency शुरू की है। जिसमें 25 लोग काम करते है और उनके पास 15 क्लाइंट है और आपको जानकर हैरानी होगी कि जो ईशान के 15 क्लाइंट है उन्हें अपनी एजेंसी में लाने के लिए उन्हें एक रूपया भी खर्च नहीं करना पड़ा।

कैसे मिला पहला क्लाइंट?

इस दौरान सतीश कुशवाहा ने ईशान से पूछा की जब उन्होंने अपनी एजेंसी शुरू की तो वह अपना पहला क्लाइंट कैसे लाए तो इसपर ईशान ने जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने linkedin पर एक पोस्ट डाली जिसमें उन्होंने अपनी एजेंसी के बारे में सभी जानकारी दी। तो वहीं से उन्हें अपना पहला क्लाइंट मिल गया।

क्या है पैसे कमाने का सोर्स?

जब ईशान से उनके पैसे कमाने से सोर्स के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें पैसे MarkitUP, Youtube, Affiliate Marketing और APP Refer से मिलते हैं। ईशान से जब उनकी कमाई पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि वह हर साल इन्हीं सबसे करीबन 3 करोड़ रूपए तक कमा लेते हैं।

कैसे कमाए पैसा?

जब ईशान से पूछा गया कि एक कॉलेज के छात्र को पैसे कमाने का जरिया कहां से ढूंढना चाहिए तो इसपर जवाब देते हुए ईशान ने कहा कि आपको अपनी Skills अच्छी करनी चाहिए जैसे कि Video Editing, Thumbnail Editing और Content Writing इसके बाद आप सिर्फ बैठे ना रहें लोगों को मेल और सोशल मीडिया के माध्यम से अपना कलाइंट बनाएं यह एक अच्छा आपका इनकम सोर्स बन सकता है।

भविष्य के लिए क्या सोचा?

जब ईशान से पूछा गया कि अगर Youtube अपना Algorithm बदल देता है तो उस वक्त कमाई का जरीया रखने के लिए क्या प्लान है तो इसपर ईशान ने बताया कि उन्होंने इसकी भी तैयारी कर रखी है। ईशान ने कहा कि वह केवल Youtube के भरोसे नहीं बैठे है उन्होंने इसके लिए MarkitUP को शुरू किया है। इसके अलावा वह एक टूल पर काम कर रहे हैं जो कि भविष्य में उनके लिए उनका इनकम सोर्स बनेगा। इसके अलावा वह अपने कमाए हुए पैसों को अच्छी जगह पर इनवेस्ट करते हैं।

क्या Youtube के लिए पूरा समय देना जरूरी?

सतीश ने ईशान से अपने आखिरी सवाल में हुए पूछा कि जो लोग Youtube करना चाहते हैं तो क्या वो भी आपकी तरह अपनी नौकरी या फिर कॉलेज को छोड़कर पूरे टाइम Youtube कर सकते हैं। तो इसपर पर सुझाव देते हुए ईशान ने बताया कि उनके पास टाइम था और वो पहले से इसकी तैयारी कर रहे थे।

इसीलिए उन्होंने ये कदम उठाया लेकिन हर किसी को ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आप साथ में शुरू करें और धीरे-धीरे शुरू करें और रोज काम करें। ऐसे सबकुछ छोड़कर बैठना हर किसी के लिए ठीक नहीं है।

सफल Youtuber बनने के लिए 3 Tips?

जब ईशान से Youtube पर जल्दी ग्रोथ पाने के लिए 3 Tips पूछी गई तो ईशान ने बताया कि Youtube पर जल्दी से ग्रोथ नहीं होती लेकिन अगर आप अच्छे टॉपिक पर ध्यान दें, अच्छी वीडियो बनाएं, अच्छा Thumbnail बनाएं तो यही आपको एक अच्छा Youtuber बना सकते है।

ये भी पढ़े Biography of Satish Kushwaha: जानिए बस एक क्लिक में मशहूर Youtuber सतीश कुशवाहा की Youtube…

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles