36.7 C
Delhi
बुधवार, अप्रैल 24, 2024
Recommended By- BEdigitech

कपूर के ये खास उपाय बदल सकते है आपकी जिंदगी, जानिए कैसे ?

सभी की कामना होती है कि उनके घर में सदैव सुख-समृद्धि का वास रहे लेकिन कई बार वास्तुदोष के कारण घर में कर्ज, नुकसान और क्लेश की स्थिती उतपन्न होने लगती है। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए लोग कई प्रकार के उपाय करते है।

लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद भी स्थित जस की तस बनी रहती है। अब ऐसे में क्या किया जाए जिससे घर की समस्याएं और वास्तुदोष दोनों हीं समाप्त हो जाए। अगर आपका भी यही सवाल है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं।

क्योंकि आज हम आपके लिए कपूर के कुछ ऐसे खास उपाय लेकर आए है जिन्हें करने से आपके घर में मौजूद सभी प्रकार के दोष समाप्त हो जाएंगे और पुनः आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि वास करने लगेगी। तो कौनसे है ये उपाय आइए जानते है।

Table of Contents

Advertisement

वास्तुदोष दूर करने के खास उपाय ?

पूजा के वक्त कपूर का इस्तेमाल

अगर किसी व्यक्ति के जीवन में वास्तुदोष, कालसर्प दोष, पितृदोष या फिर राहु और केतु दोष की वजह से परेशानियां उतपन्न हो रही हो तो आपको पूजा के वक्त कपूर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। क्योंकि कपूर वातावरण को शुद्ध कर देता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।

इसके लिए आपको एक कपूर को घी में भिगोकर छोड़ देना चाहिए और फिर उसे जलाकर पूरे घर में उसका धुंआ दिखाना चाहिए। साथ ही आपको अपने बाथरूम में कपूर की टिकिया को रखना चाहिए। ऐसा करने से कालसर्प और पितृदोष दोनों दूर होते है।

चांदी की कटोरी में रखें कपूर की टिकिया

अगर आपके वैवाहिक जीवन से खुशहाली दूर होने लगी हो तो आपको अपने बेडरूम में एक चांदी की कटोरी में कपूर की टिकिया रख देनी चाहिए और समय-समय पर उसे बदलते रहना चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन सुखी और खुशहाल बनता है।

पानी में कपूर मिलाकर करें स्नान

Alum powder/potassium aluminum sulfate dodecahydrate used in baking powder,water purification, leather tanning, dyeing, and fireproof textiles.

अगर कोई व्यक्ति शनिवार के दिन अपने नहाने के पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदे मिलाकर स्नान करता है। तो ऐसा करने से उस व्यक्ति का भाग्य उदय होता है।

कपूर और लोंग जलाएं

अगर आप चाहते है कि आपके घर पर सदैव माँ अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहे और आपके पात्र सदैव भरे रहे तो आपको रात्रि में रसोई की सफाई करने के उपरांत एक चांदी की कटोरी में कपूर पर लोंग रखकर जलानी चाहिए। ऐसा करने से माँ अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Read More – इस दिशा और स्थान पर कामधेनू गाय की मूर्ति लगाना होता शुभ, मां दूर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती की होती है आपार कृपा!

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles