35.1 C
Delhi
बुधवार, अप्रैल 24, 2024
Recommended By- BEdigitech

कितनी है रणबीर कपूर की Net Worth और कैसी है उनकी लाफस्टाइल, जानिए बस एक क्लिक में ?

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने भारतीय सिनेमा को कई फिल्में दी जिनमें से उनकी बर्फी, रॉकस्टार और राजनिति फिल्म आज भी फैंस के दिल को छू जाती है। हालांकि उनकी कई फिल्म फ्लॉप भी हुई लेकिन उनकी यह असफलताएं उनकी कामयाबी को रोक नहीं पाई।

रणबीर 28 सितंबर को 40 साल के हो गए है और यह साल उनके लिए खुशियां भी लेकर आया क्योंकि इसी साल उनकी शादी आलिया के साथ हुई और अब वो जल्द ही पिता भी बनने वाले है। लेकिन क्या आप जानते है कि रणबीर की कुल संपत्ती कितनी है।

यह सवाल हमारा नहीं बल्कि उनके सभी फैंस का है और इस सवाल के सबसे ज्यादा उठने की वजह है उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र क्योंकि उनकी इस फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली है। अब अगर आप भी रणबीर कपूर की संपत्ती के बारे में जानना चाहते है।

तो हमारी इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़िएगा क्योंकि यहां हम रणबीर की संपत्ती और उनकी लाइफस्टाइल सभी की जानकारी आपके लिए लेकर आए है तो आइए शुरू करते है।

Advertisement

रणबीर कपूर की Net Worth ?

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की कमाई का मुख्य जरिया उनकी फिल्में है और वह एक फिल्म में काम करने के लिए 20 से 25 करोड़ रूपए लेते है। इसके अलावा वह विज्ञापनों से भी अच्छा पैसा कमा लेते है। अगर रणबीर कपूर की Net Worth की बात की जाए तो सेलेब्रेटिजीज वर्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार वह आज 325 करोड़ के मालिक है।

करोड़ों के घर में रहते है रणबीर कपूर ?

अगर बात की जाए रणबीर कपूर के घर की तो उनका घर पाली हिल्स में मौजूद है उनके घर की कीमत 25 से 30 करोड़ रूपए बताई जाती है। रणबीर के इस घर में हर एक आराम की चीजें मौजूद है और वह यहां अपनी पत्नी आलिया के साथ रहते है।

रणबीर कपूर के पास कौनसी कार है ?

रणबीर कपूर को कार काफी पसंद है और उनके पास कई कार मौजूद है। अगर उनकी कार कलेक्शन की बात की जाए तो उनके पास मर्सीडीज बेंज जी क्लास, रेंज रोवर, ऑडी आर 8 और बीएमडब्ल्यू एक्स 6 जैसी मंहगी कार मौजूद है।

बताते चलें है कि रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र काफी हिट साबित हुई है और मौजूदा समय में रणबीर और आलिया अपने नन्हें मेहमान के स्वागत में लगे हुए है। इसके अलावा रणबीर कपूर के पास कई प्रोजेक्ट्स भी है जिनपर वह मौजूदा समय में काम कर रहे है।

ये भी पढ़े – आलिया अपने पति रणबीर की इस आदत से है परेशान, जानिए एक्ट्रेस ने क्या किया खुलासा ?

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles