37.8 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
Recommended By- BEdigitech

अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन आपकी सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कैसे ?

लहसुन को भारतीय रसोई की जान माना जाता है और हर एक सब्जी को बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा लहसुन हमारे खाने के स्वाद बढ़ा भी देता है और इसके बिना किसी भी सब्जी का सेवन ऐसा लगता है मानों पानी बिना जीवन।

इसके साथ ही लहसुन को हमारे स्वास्थय के लिए अच्छा भी माना जाता है क्योंकि इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर को सर्दी-जुकाम के अलावा अन्य भी कई प्रकार के संक्रमण से बचाने में मददगार होते है।

लेकिन अगर हम आपसे कहें कि सेहतमंद नजर आने वाला यही लहसुन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है तो कई लोगों को तो इस पर विश्वास भी नहीं होगा परंतु यह बात पूरी तरह से सही है। अब ऐसा नहीं है कि आप लहसुन का सेवन ही छोड़ दें।

परंतु यह तभी हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाता है जब हम अधिक मात्रा में लहसुन का प्रयोग करें। अधिक मात्रा में सेवन करने से लहसुन हमारे पाचनतंत्र पर असर डालता है। इसके अलावा भी कई नुकसान हमारे शरीर को हो सकते हैं। जिन्हें हम आगे जानने का प्रयास करेंगे। तो आइए अब आपको लहसुन से होने वाले नुकसान की विस्तार से जानकारी देते हैं।

Advertisement

Table of Contents

अधिक मात्रा में लहसुन के उपयोग से होते हैं ये नुकसान ?

ये भी पढ़े अगर आपको भी रहती है ये समस्या तो भूलकर भी ना करें हरी मटर का सेवन, जानिए क्या होते हैं हरी मटर के फायदे…

लिवर के लिए होता है नुकसानदायक

अगर आप अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करते है तो ये आपके लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि जब हम लहसुन को कच्चा खाते हैं तो इससे हमारे लिवर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं। जिससे हमारे लिवर की कार्य क्षमता पर असर पड़ता है और इसी के चलते आगे चलकर लिवर से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

लो ब्लड प्रेशर की हो सकती है समस्या

अगर आप अधिक मात्रा में लहसुन का प्रयोग करते हैं तो इससे आपको लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि लहसुन में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कि हमारे ब्लड प्रेशर को लो करने में मददगार होते हैं और जब हम ब्लड प्रेशर की दवाओं के साथ लहसुन को सेवन में लाते हैं तो इससे हमें चक्कर के अलावा कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सीने में जलन की समस्या

अगर अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन किया जाए तो इससे हार्ट बर्न की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है और अगर आप गलती से खाली पेट लहसुन का सेवन कर लें तो ये आपके लिए और भी खतरनाक साबित हो सकता है। इससे आपको एसिडिटी जैसी परेशानी भी हो सकती है। इसलिए आप लहसुन का सेवन खाली पेट करने से बचें।

ब्लीडिंग की समस्या को दे सकता है जन्म

लहसुन हमारे खून को पतला करने में मददगार होता है और अगर खून को पतला करने वाली दवाओं के साथ लहसुन का सेवन किया जाए तो यह आपको बलीडिंग की समस्या दे सकता है। इसलिए जब भी आप खून को पतला करने वाली दवाओं का सेवन कर रहे हो तो उस समय लहसुन से दूरी बनाएं।

ये भी पढ़े  अगर अपने शरीर को बनाना चाहते हैं मजबूत तो अपनी डाइट में जरूर जोड़े ये सब्जी, हर कमजोरी होगी दूर ?

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles