25.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

Mika Di Vohti:नेशनल टेलीविजन पर Mika Singh रचाएंगे शादी, प्रोमो हुआ रिलीज, देखें वीडियो

टीवी पर दर्शकों का ध्यान बनाए रखने के लिए आए दिन नए Reality Show आते रहते हैं। कुछ साल पहले एक Reality Show शुरू हुआ था Swayamvar. इस शो में सेलेब्स अपना Swayamvar करते थे, जिसमें वो नए-नए लोगों को बुलाते थे और फिर जो पसंद आए उससे शो में ही शादी कर लेते थे। अब इस शो में कितना सच होता है और कितना झूठ वो तो किसी को भी नहीं पता। कुछ सालों पहले Rakhi ka Swayamvar उसे बाद Ratan, Rahul Mahajan ka Swayamvar भी हुआ था लेकिन किसी की भी शादी चल न सकी।

यह शो लोगों के मनोरंजन के लिए वापस लौट रहा है। इस बार शो का दूल्हा कोई और नहीं बल्कि सबके चहेते Mika Singh होंगे। अपने पंजाबी गानों पर लोगों को थिरकाने वाले सिंगर मीका सिंह अब अपना ही स्वयंवर रचाने जा रहे हैं, जी हां आपने सही सुना, अपनी दमदार आवाज और बेहतरीन गानों के लिए मशहूर सिंगर मीका सिंह जल्द ही अपनी जीवनसाथी की तलाश शुरू करने वाले हैं। आपको बता दें कि पिछले एक महीने से मीका सिंह के स्वयंवर की चर्चाएं बनी हुए हैं। मीका की शादी को लेकर अब तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। हाल ही में खुद मीका सिंह ने अपने स्वयंवर के शुरुआत की एक झलक फैंस के साथ साझा की है।

यह वीडियो जल्दी शुरू होने वाले उनके स्वयंवर की एक छोटी सी क्लिप है। शो के इस प्रोमो में बॉलीवुड के मशहूर गायक शान होस्टिंग करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, वे रियलिटी शो ‘स्वयंवर: मीका दी वोहटी’ (Swayamvar: Mika Di Vohti) के जरिए अपने जीवन साथी की तलाश करेंगे। शो के लेटेस्ट प्रोमो में 4 लड़कियों की ग्रैंड एंट्री को दिखाया गया है। वे जोधपुर में शाही अंदाज में शादी के बंधन में बंधेंगे।

प्रोमों में बताया गया है कि, शो में 12 लड़कियां मीका के इस शो में आएंगी। प्रोमो में एक लड़की पालकी के साथ एंट्री करती है और कहती है कि ‘मैं आपके साथ इस पालकी में बैठकर विदा होना चाहती हूं।’ वहीं, दूसरी लड़की अपने घुटनों में बैठकर उनसे प्यार का इजहार करती है, जिसे सुन सिंगर शर्मा जाते हैं। मीका दी वोटी नामक यह शो 19 जून से स्टार भारत पर प्रासरित किया जाएगा। इस शो में देश भर में कुल 12 लड़कियां हिस्सा लेंगी। इन्हीं 12 लड़कियों में से कोई ऐसी होगी जो बनेगी मीका की दुल्हनिया। जल्द ही नेशनल टीवी पर शुरू होने वाला है।

Advertisement

ये भी पढ़े – द ग्रे मैन ट्रेलर: रयान गोसलिंग, क्रिस इवांस और धनुष का ट्रैलर में दिखा एक्शन अवतार

ये भी पढ़े – लाल सिंह चड्ढा: आमिर खान ने स्पेशल वीडियो के जरिए बताया कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

राजन चौहान
राजन चौहानhttps://www.duniyakamood.com/
मेरा नाम राजन चौहान हैं। मैं एक कंटेंट राइटर/एडिटर दुनिया का मूड न्यूज़ पोर्टल के साथ काम कर रहा हूँ। मेरे अनुभव में कुछ समाचार चैनलों, वेब पोर्टलों, विज्ञापन एजेंसियों और अन्य के लिए लेखन शामिल है। मेरी एजुकेशन बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (सीएसई) हैं। कंटेंट राइटर के अलावा, मुझे फिल्म मेकिंग और फिक्शन लेखन में गहरी दिलचस्पी है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles