29 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

प्रियंका चोपड़ा अपने बयान पर हुई ट्रोल, जानिए ट्रोलिंग पर एक्ट्रेस क्या कहा ?

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा आए दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती है। इस बीच प्रियंका ने एक ऐसा बयान दे दिया। जिसे सुनने के बाद हर कोई उनकी टांग खिंचने में लगा है।

जहां एक तरफ डायरेक्टर एसएस राजमौली की तेलुगू फिल्म RRR दुनियाभर में अपना जादू दिखा रही है और फिल्म के गाने नाटू-नाटू की धुन पर हर कोई मगन है। वहीं प्रियंका ने इस फिल्म पर बयान दिया है।

इससे पहले जब फिल्म को ऑस्कर्स मिला था तो प्रियंका मेकर्स को बधाई देती नजर आई थी लेकिन इसके बाद जब वह हॉलीवुड स्टार Dax Shepard के पॉडकास्ट आर्मचेयर एक्सपर्ट में पहुंची और उन्होंने RRR को बॉलीवुड फिल्म बताया।

तो Dax Shepard को ठीक करते हुए प्रियंका ने कहा कि आप गलत है RRR कोई बॉलीवुड नहीं बल्कि एक तमिल फिल्म है। फिर क्या था चारो तरफ प्रियंका की टांग खिंची जाने लगी और वह देखते ही देखते ट्रोलिंग का शिकार हो गई।

Advertisement

ये भी पढ़े लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुआ Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का ट्रेलर, कुछ इस अंदाज में नजर आए सलमान खान ?

इसके अलावा पॉडकास्ट में जब डैक्स शेपर्ड ने बॉलीवुड की तुलना 1950 के हॉलीवुड से की तो इसका जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। 1950 में भी बॉलीवुड इतना ही मजबूत था जितना की आज है। हां उस समय बड़ी फिल्में बना करती थी लेकिन आज समय के साथ लोगों का टेस्ट बदलने लगा है।

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा कि आज बॉलीवुड की फिल्म ना चलने का एक बड़ा कारण ये है कि कोविड के बाद ऑनलाइन स्ट्रीमिंग में लोगों को ज्यादा मजा आने लगा और अब लोगों को बाहर जाने से ज्यादा घर बैठकर शो देखना ज्यादा पसंद आता है।

प्रियंका ने कहा कि ऐसा इसलिए भी है क्योंकि पहले कुछ लेखक ही फिल्में लिखते थे लेकिन आज हर कोई अपना कंटेंट दे सकता है। जिससे नई-नई कहानियां सामने आ रही है। बॉलीवुड को सलाह देते हुए प्रियंका ने कहा कि अब बॉलीवुड को भी अपना नजरिया बदलने की जरूरत है।

लगातार ट्रोलिंग का शिकार होने के बाद प्रियंका ने एक इंटरव्यू में ट्रोलर्स को भी जवाब दिया। इंटरव्यू में बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर लोग उनकी गलतियां क्यों ढूंढते है।

प्रियंका ने कहा कि लोगों को शायद मेरी अच्छाई से ज्यादा बुराई ढ़ूढने में मजा आता है। प्रियंका का कहना है कि वह काफी सोच समझकर बोलती है लेकिन फिर भी लोग गलतियां ढूंढ ही लेते हैं। साथ ही प्रियंका ने कहा कि खेर मुझे इससे फर्क भी नहीं पड़ता। जिसे जो अच्छा लगता हो वह वही करें।

ये भी पढ़े फाइनली रिलीज की तरफ बढ़ रही Gadar 2, जानिए कब होगा…

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles