32.1 C
Delhi
शुक्रवार, मई 3, 2024
Recommended By- BEdigitech

Sakshi Murder Case ‘साक्षी की मौत का कोई खेद नहीं’, पूछताछ के दौरान साहिल ने कहा, इस स्थान पर फेंका चाकू

दिल्ली के साक्षी हत्या कांड में जिस चाकू का प्रयोग किया गया था, वह आज पुलिस साहिल को रिमांड में ले कर बरामद करेगी। चाकू फेंकने के बाद साहिल बस के द्वारा बुलंदशहर पहुँच गया था।

Sakshi Murder Case: दिल्ली के साक्षी हत्या कांड में जिस चाकू का प्रयोग किया गया था, उसके बारे में पुलिस को सूचना मिल गई है। साहिल ने साक्षी की हत्या के बाद चाकू को रिठाला क्षेत्र में फेंका था। अब पुलिस साहिल को रिमांड पर लेकर इस चाकू को बरामद करेगी। चाकू फेंकने के बाद साहिल बस पकड़कर बुलंदशहर जा चुका था।

Table of Contents

पूछताछ के दौरान गोलमोल जवाब दे रहा है साहिल

ये भी पढ़े “The Kerala Story” के बाद, अब यह फिल्म भी विवादों में फंसी, बजरंग दल का फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन

रातभर पूछताछ के दौरान साहिल ने पुलिस को बताया कि उसे साक्षी की हत्या का कोई पछतावा नहीं हो रहा है। रुद्राक्ष की माला और कलावा बांधने पर साहिल अभी भी गोलमोल जवाब दे रहा है। साहिल ने कहा कि साक्षी उसके साथ संबंध तोड़कर अपने पूराने प्रेमी के पास जाना चाहती थी।

Advertisement

चाकू कब ख़रीदा गया था ?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग की हत्या के आरोपी साहिल ने लगभग 15 दिन पहले हत्या में प्रयोग होने वाली छुरी और चाकू ख़रीदा था। उसने यह छुरी / चाकू साप्ताहिक बाजार से ख़रीदा था। साहिल ने यह नहीं बताया कि उसने चाकू किस एरिया से ख़रीदा था, जहा वो रहता है उस एरिया में गुरुवार और रविवार को बड़ी हाट बाजार लगती है। शंका यह है कि उसने यहाँ से चाकू ख़रीदा होगा।

पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने किस बाजार से चाकू/छुरी खरीदी थी। पुलिस को संदेह है कि आरोपी साहिल ने 15 दिन पहले ही अपने नाबालिग दोस्त की हत्या की साज़िश रची थी, जिस तरह से उसने छुरी खरीदी। पुलिस को अभी तक छुरी मिली नहीं है लेकिन खोज का कार्य जारी है।

ये भी पढ़े ISRO का GSLV-F12 मिशन: इसरो ने नेविगेशन सैटेलाइट GSLV-F12 और NVS-01 को लॉन्च किया है, हाथ लगी बड़ी सफलता

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles