नई दिल्ली : चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों का व्रत चल रहा है, भारत में इन 9 दिनों की खास मान्यता मानी जाती है। इन्हीं दिनों में अधिकतर लोग व्रत के दौरान सेंधा नमक उपयोग कर खाना बनाते है। लेकिन क्या आप जानते है सेंधा नमक हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेंमद होता है। सेंधा नमक का सेवन करने से हमारे शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते है। सेंधा नमक का यदि हम सामान्य दिनों में भी सेवन करें, तो इससे हमें कई तरह के बेनिफिट्स मिलते है साथ ही कई समस्याओं से छुटकारा भी पाया जाता है। चलिए जानें, सेंधा नमक होने से होने वाले लाभ..
Table of Contents
सेंधा नमक क्या होता है?
आपको बता दें, झील या समुद्र का खारा पानी जब वाष्पित होने लगता है तो इसमें से रंगीन क्रिस्टल निकलने लगते है। ये एक खनिज है, जिसका हम बिना किसी रासायनिक प्रक्रिया के इसका सेवन कर सकते है। बता दें इसे कई जगहों पर हिमालयन सॉल्ट, लाहौरी नमक और रॉक सॉल्ट के नाम से भी पहचाना जाता है। सेंधा नमक में मैग्नीशियम और सल्फर पाया जाता है और इसमें 90 से ज्यादा मिनरल्स होते है।
सेंधा नमक कैसे है फायदेंमद
ये भी पढ़े यहां जाने दही (Curd) को खाने का सही समय क्या होता…
आपको बता दें सामान्य नमक से मुकाबले सेंधा नमन में आयोडीन की कम मात्रा पाई जाती है। सेंधा नमक में कैल्शिम, पौटेशियम और जिंक जैसे जरूरी तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक माने जाते है। इसके अलावा इस नमक में मैगनीज, कोबाल्ट, आयरन और कॉपर पाया जाता हैं, जोकि नोर्मल नमक से अधिक पोषक तत्व हैं।
मिलता है इन बीमारियां से छुटकारा
– सेंधा नमन का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।
– सर्दी या खांसी होने पर इसका सेवन करने से राहत मिल सकती है।
– डिप्रेशन जैसी बड़ी समस्या से सेंधा नमक छुटकारा दिला सकता है।
– इसका सेवन करने से आपकी पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है।
– गैस, कब्ज, अपच, सीने में जलन जैसी बड़ी परेशानियों से आपको आराम मिलता है।
– सेंधा नमक का सेवन करने से लेक्ट्रोलाइट्स को कंट्रोल किया जा सकता है।