17.1 C
Delhi
शुक्रवार, दिसम्बर 8, 2023
Recommended By- BEdigitech

Tiger 3 में एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे सलमान खान और शाहरूख खान, जानिए कैसी होगी दोनों की एंट्री ?

एक समय था जब सलमान खान और शाहरूख खान को एक साथ देखने के लिए फैंस टड़प गए थे और फिल्म जीरो के बाद कभी दोनों को एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नहीं देखा गया लेकिन इन सबके बीच जब शाहरूख खान की पठान फिल्म आई तो फिर दोनों को साथ में देखा गया।

शाहरूख और सलमान की जोड़ी को पठान फिल्म में काफी पसंद किया गया और फैंस कामना करने लगे कि एक बार फिर शाहरूख और सलमान एक साथ नजर आए लेकिन अब लगता है कि फैंस का ये सपना सच होने वाला है।

दरअसल, पठान के बाद अब सलमान खान की आने वाली ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) में सलमान और शाहरूख एक साथ नजर आने वाले हैं और इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है। हालांकि इस फिल्म में शाहरूख का कैमियो रोल होगा। लेकिन फिर भी दोनों को एक साथ देखना फैंस के लिए काफी बड़ी बात होगी।

Table of Contents

एक्शन से भरपूर होगी ‘टाइगर 3’ ?

टाइगर 3

ये भी पढ़े फाइनली रिलीज की तरफ बढ़ रही Gadar 2, जानिए कब होगा…

इससे पहले शाहरूख और सलमान को एक साथ पठान फिल्म में देखा गया था जिसे फैंस ने भी काफी पसंद किया था, लेकिन इसके बीच अब टाइगर 3 को लेकर भी अपडेट दी जा रही है कि शाहरूख सलमान इस फिल्म में भी एक साथ नजर आएंगे और इसके सीक्वेंस को भी फाइनल कर दिया गया है।

कैसी होगी टाइगर 3 में शाहरूख खान की एंट्री ?

टाइगर 3

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शाहरूख के एक्शन सीन की तैयारियां जोरो पर है और मुंबई स्थित यशराज स्टूडियो में इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी गई है। अगर फिल्म में शाहरूख के किरदार की बात की जाए तो दोनों जेल सीन में साथ में नजर आएंगे।

इस सीन में शाहरूख सलमान खान की भागने में मदद करते नजर आएंगे। इस सीन में शाहरूख और सलमान की बीच तीखी झड़प दिखाई जाएगी। अगर सीन के विलेन की बात की जाए तो इसे इंडियन बॉडी बिल्डिंग लेजेंड वरिंदर सिंह घुमन निभाते हुए नजर आएंगे और इस दौरान सलमान और शाहरुख वरिंदर सिंह घुमन और उनके गिरोह से लड़ाई करते हुए दिखेंगे।

कब होगी टाइगर 3 रिलीज ?

टाइगर 3

बता दें कि फिल्म लगभग तैयार है और आपको ये फिल्म आने वाली दीवाली पर देखने को मिल जाएगी। अगर फिल्म के किरदारों की बात करें तो इसमें सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ जोया का किरदार निभाती नजर आएंगी और फिल्म में विलेन का किरदार इमरान हाशमी निभाते दिखेंगे।

ये भी पढ़े Mirzapur 3: जानिए कब होगी रिलीज और क्या होने वाला है…

Recommended By- BEdigitech
शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles