32.8 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
Recommended By- BEdigitech

शाहरुख खान को पहली सैलरी के रूप में मिले थे केवल 50 रुपए !

हम सबके लिए हमारी पहली सबसे खास होती है। उसे और भी ज्यादा खास बनाने के लिए हम कुछ खरीदते हैं, या उसे संभालकर रख देते हैं, या कहीं घूमने जाते हैं। ऐसा ही कुछ किया था बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी। आज भले ही उन्हें किंग खान के नाम से जाना जाता हो, लेकिन एक समय था जब वह भी अपने जीवन की सबसे मुश्किल पड़ाव पर थे।

shahrukh khan

आज बॉलीवुड में करोड़ों में कमाई कर रहे सुपरस्टार शाहरुख खान को पहली सैलरी के रूप में महज 50 रुपए मिले थे। उनकी तमन्ना थी कि जो उनकी पहली सैलरी है उससे वह जाकर ताजमहल देखें और वो गए भी।

shahrukh khan

जब उन्होंने ट्रेन की टिकट खरीदी, तब उनके पास केवल उतने ही पैसे बचे थे जिसमें वह एक लस्सी खरीद सकते थे। इसलिए उन्होंने केवल एक पिंक कलर की लस्सी पी जो ताजमहल के बाहर मिलती थी। उस लस्सी में एक मधुमक्खी थी वो उनके अंदर चली गई। जिसके बाद उनकी तबीयत बहुत खराब हो गई और पूरे रास्ते उल्टी करते हुए घर लौटे। आज उनके पास वो सब है, जिसके लिए उन्होंने इतनी मेहनत की। पूरी दुनिया का प्यार है, अच्छा लाइफस्टाइल है। लेकिन जो नहीं है, वह यह है कि, उनके पास उस वक्त की ताजमहल के साथ एक भी तस्वीर नहीं है, उनकी तबियत इतनी खराब हो गई थी कि उनकी ताजमहल के साथ एक भी तस्वीर नहीं है।

ये भी पढ़े  सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में हुई विजेंदर सिंह की एंट्री

Advertisement

ये भी पढ़े सामंथा की पेन इंडियन फिल्म ‘यशोदा’ का धांसु ट्रेलर हुआ रिलीज, पांच भाषाओं में रिलीज हुआ होगी फिल्म

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles