35.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

जल्दी बनना चाहते है धनवान तो, आज ही अपनी बालकनी में लगाएं ये पौधे बरसने लगेगा पैसा !

नई दिल्ली: हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र का बेहद महत्व होता है। घर के निर्माण से लेकर घर में कौन सी वस्तु कहां और किस दिशा में होनी चाहिए इसको लेकर वास्तु में नियम बताए गए है। यदि सभी कुछ घर में वास्तु के अनुसार होता है तो घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। अक्सर हम में से कई लोग अपने घरों में पेड़ पौधे लगाना पसंद करते है, पेड़ पौधे लगाना अच्छी बात है इससे पॉजिटिव एनर्जी का आगमन होता है। घर के अलग अलग स्थान के लिए अलग तरह के पौधे लगाए जाते है। इससे घर में सुख-समृद्धि के साथ साथ घर के लोगों का विकास भी होता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें बालकनी में लगाने से घर में धन का आगमन होता है। आइए जानें बालकनी में कौन से पौधें लगाने होते है शुभ…

Table of Contents

मनी प्लांट  का पौधा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनी प्लांट का पौधा लगाने से पहले हमें उसका सही स्थान और सही दिशा का ज्ञान होना बेहद अवश्यक हो जाता है। मान्यताओं के अनुसार यदि हम इस पौधे को घर में लगाते है तो इससे धन-वैभव और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होने लगती है। बालकनी में मनी प्लांट का पौधा यदि हम लगा देते है तो ये कम हरा भरा दिखता है। हमें इस पौधे को घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए, यदि किसी कारण वश इस दिशा में नहीं लगा पाए तो इसे पूर्व दिशा में भी लगाया जा सकता है।

तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके घर की बालकनी उत्तर या पूर्व दिशा में हो या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में हो ते आप तुलसी के पौधे को लगा सकते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें तुलसी के पौधे का संबंध भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी से होता है। यदि आप घर में तुलसी का पौधा लगाते है और वो हमेशा ही हरा भरा रहता है तो ये घर के लिए सुख-समृद्धि का सूचक है। रोजाना नियमित रूप से शाम को तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलाएं।

Advertisement

नींबू का पेड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बालकनी में नींबू का पेड़ लगाना बेहद शुभ होता है। मान्यताओं के अनुसार जितना ये पेड़ फल देता है उतनी ही घर में आमदनी भी बढ़ती है। इसके अलावा यदि आपके बालकनी में नींबू का पेड़ लगा होता है तो ये आपके घर को बुरी नजरों से बचाए रखता है।

नौबजिया का पौधा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, नौबजिया का पौधा बालकनी में लगाना शुभ होता है। दिखने में ये पौधा बेहद खूबसूरत लगता है और इसकी देखरेख करना भी काफी आसान है। इस पौधें में लाल रंग के छोटे-छोटे फूल खिलते है जिनको देखने से दिमाग और मन दोनों ही शांत हो जाते है। मन यदि शांत होता है तो हर काम अच्छे किया जाता है और तरक्की के नए नए रास्ते खुलने लगते है।

पाम ट्री

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बालकनी में पाम ट्री को लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है। इसको घर में लगाने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य और  भाग्य ठीक बना रहता है साथ ही ये घर में समृद्धि लाने का भी काम करता है। इस पौधे को लगाने से घर में सकारात्मकता ऊर्जा का वास होता है और इससे ऑक्सीजन के लेवल भी बढ़ाता है।

ये भी पढ़े घोड़े की नाल बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें इसे घर में लगाने की सही दिशा और स्थान!

ये भी पढ़े इस दिशा में करें कामधेनु गाय की मूर्ति स्थापित, जाग जाएगी आपकी सोई हुई किस्मत !

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles