40.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

भूलकर भी घर में ना लगाएं भगवान शिव की ऐसी प्रतिमा, वरना छीन सकता है आपका भी सुख और चैन!

नई दिल्ली: भगवान शिव जिन्हें हम भोलेनाथ के नाम से भी पुकारते हैं। महादेव अपने भक्तों से बेहद जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और उन पर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। हमारे पुराणों और शास्त्रों में देवों के देव महादेव की पूजा का महत्व बड़े ही बारीकी के साथ में बताया गया है। भोलेनाथ अपने भक्तों की सच्ची श्रद्धा से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनचाहा वरदान प्रदान करते हैं। कुछ लोग अपने घर में या फिर अपने दफ्तर में भगवान शिव की प्रतिमा को लगाना बेहद पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग भगवान शिव की फोटो भी अपने घरों में लगाते हैं। वास्तु शास्त्र में देवी देवताओं की तस्वीर या उनकी प्रतिमा लगाने के लिए नियम बताए गए हैं यदि हम इन नियमों के अनुसार शिवजी की प्रतिमा को लगाते हैं तो इस हमें शुभ फल प्राप्त होता है और भगवान शिव का आशीर्वाद भी हम पर बना रहता है।

भूले से भी ना लगाएं शिव जी की ऐसी प्रतिमा

rudra roop

शास्त्रों के मुताबिक, हमें हमारे घर में भगवान शिव की रूद्र रूप वाली प्रतिमा भूले से भी नहीं लगानी चाहिए। यदि हम इस प्रकार की प्रतिमा अपने घर में लगाते हैं तो इससे नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और परिवार के सदस्यों के बीच तकरार होने लगती है। इसके अलावा आपके घर की सुख,शांति व समृद्धि भी जा सकती है।

घर में लगाएं भगवान शिव की ऐसी प्रतिमा

shiav

वास्तु शास्त्र के मुताबिक हमें हमारे घर या दफ्तर में भगवान शिव की कैलाश पर्वत पर विराजमान वाली प्रतिमा लगानी चाहिए या फिर यदि आप चाहे तो भगवान शिव नंदी पर विराजमान हो ऐसी तस्वीर भी लगा सकते हैं। इसके अलावा यदि आप चाहे तो प्रसन्न मुद्रा में बैठे भगवान शिव की प्रतिमा को भी अपने घर में लगा सकते हैं। इन सभी प्रतिमाओं को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और भगवान शिव की कृपया आप पर और आपके परिवार पर सदैव बनी रहती है।

भगवान शिव की प्रतिमा लगाने की सही दिशा

shiv

वास्तुशास्त्र की माने तो कहा जाता है कि भगवान शिव की प्रतिमा को हमें ऐसी दिशा में लगाना चाहिए जहां घर के सभी सदस्य और यहां तक की घर में आने वाला हर एक व्यक्ति इस प्रतिमा के दर्शन करें।‌ मान्यताओं के अनुसार देवी देवताओं की प्रतिमा लगाने के लिए सबसे उत्तम दिशा उत्तर दिशा को माना जाता है कहा जाता है कि इस दिशा में देवी देवताओं की प्रतिमा लगाना बेहद शुभ होती है।

Advertisement

ये भी पढ़े इस दिशा में करें कामधेनु गाय की मूर्ति स्थापित, जाग जाएगी आपकी सोई हुई किस्मत !

ये भी पढ़े अगर कारोबार और नौकरी में पाना चाहते है सफलता तो ये उपाय एक बार जरूर आजमाएं ?

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles