23.1 C
Delhi
शुक्रवार, दिसम्बर 8, 2023
Recommended By- BEdigitech

बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर हाई अलर्ट पर अयोध्या, मथुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच ड्रोन से निगरानी की जा रही है

साल 1992 में आज ही के दिन बाबरी मस्जिद विध्वंस की गई थी। बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 6 दिसंबर को हाई अलर्ट की घोषणा की गई है। अयोध्या के साथ-साथ मथुरा में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है और वहां ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

पुलिस ने इस मौके पर किसी को भी किसी तरह के प्रोग्राम के आयोजन की अनुमति नहीं है। पुलिस बाहर से आने वाले वाहनों और लोगों की भी चेकिंग कर रही है। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने पूरे मथुरा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। साथ वो पुलिस कर्मियों से अलर्ट रहने को कहा है।

अखिल भारत हिंदू महासभा पर भी पुलिस की खास नजर-

Akhil bhartiya hindu mahasabha

ये भी पढ़े G20 शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने ऋषि सुनक से की मुलाकात, ब्रिटेन ने भारतीय नागरिकों के लिए 3000 वीजा को दी हरी झंडी

पुलिस हिंदूवादी संगठनों पर भी खास नजर बना रखी है। सभी संगठनों को सख्त हिदायत दी गई है। मथुरा में अखिल भारत हिंदू महासभा ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह परिसर में आज लड्डू गोपाल का जलाभिषेक करने और हनुमान चालीसा पढ़ने की अनुमति मांगी है। इसके बाद मथुरा प्रशासन ने जिले में धारा 144 लागू कर दी। मथुरा में पांच से ज्यादा लोगों को एक जगह इकठ्ठा नहीं हो सकते हैं। साथ ही लोगों को धरना या कोई भी प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है।

अयोध्या विवाद सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सुलझा था-

अयोध्या विवाद सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सुलझ था। जिसके बाद राम जन्मभूमि परिसर को राम मंदिर निर्माण के लिए दे दिया गया। वहां फिलहाल राम मंदिर बनाया जा रहा है। साथ ही मस्जिद निर्माण के लिए अयोध्या जनपद में ही 5 एकड़ जमीन सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को दे दी गई थी। राम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से राम मंदिर  निर्माण चल रहा है।

आपको बता दें कि दिसंबर 2023 तक अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का प्रथम तल बनकर तैयार हो जाएगा। जनवरी 2024 में रामलला अपने दिव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अपनी इसी के अनुरुप निर्माण कर रहा है।

ये भी पढ़े एमसीडी चुनाव: वोटरों की लगी लंबी लाइन, 2 घंटे में 7% मतदान, 210 सीटें जीतने का BJP ने किया दावा।

Recommended By- BEdigitech
मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles